सड़क हादसा: शाहगढ़ में अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिरा सरियों से भरा ट्रक, बेटे की मौत, पिता घायल

सड़क हादसा: शाहगढ़ में अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिरा सरियों से भरा ट्रक, बेटे की मौत, पिता घायल


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • A Truck Full Of Saris Fell Into A Ditch 20 Feet Down Uncontrolled In Shahgarh, Son Killed, Father Injured

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रक के खाई में उतरने के बाद सरिया फैल गया।

शनिवार-रविवार की दरमियानी रात जिले के शाहगढ़ में हीरापुर के पास बक्सवाहा मार्ग की घाटी पर लोहे के सरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक घायल हो गया। चालक और क्लीनर दोनों बाप-बेटे हैं। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

हीरापुर चौकी प्रभारी रामदीन ठाकुर ने बताया, लोहे के सरिया भरकर लेकर ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 3711 रायपुर से झांसी जा रहा था। बक्सवाहा मार्ग के मोड़ की घाटी पर ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे खाई में उतर गया। ट्रक चालक निवाड़ी थाना पृथ्वीपुर निवासी प्रकाश कुशवाहा घायल हो गया। वहीं, ट्रक में क्लीनर बतौर ट्रक चालक का पुत्र ब्रजेश (19) भी सो रहा था।

ट्रक जब नीचे खाई में गिरा, तो चालक ट्रक में ही दबा रहा और क्लीनर के शरीर में सरिया घुस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुबह घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज रामदीन सिंह ने ग्रामीणों की मदद से चालक को निकलवाया। बेटे की मौत के बाद प्रकाश कुशवाहा का रो-रोकर बुरा हाल है। आठ माह पहले ही ब्रजेश की शादी हुई थी।



Source link