मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर
एडिलेड टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर
- News18Hindi
- Last Updated:
December 20, 2020, 8:13 PM IST
शमी की जगह नटराजन को मौका मिलेगा?
मोहम्मद शमी के बाहर होने के बाद अब बीसीसीआई को उनकी जगह लेने वाले गेंदबाज के नाम का ऐलान करना होगा. बता दें टीम इंडिया के साथ कार्तिक त्यागी, टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर मौजूद हैं. ये तीनों ही गेंदबाज टेस्ट टीम के नेट बॉलर हैं. टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टी नटराजन को टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है.
तीसरे टेस्ट में किसे मिलेगा मौका?मोहम्मद शमी के बाहर होने के बाद अब टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट में नए तेज गेंदबाज के साथ उतरेगी. टीम में पहले ही जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव शामिल हैं और अब प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी में से किसी एक को मौका मिल सकता है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अबतक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है.