India vs Australia: विराट कोहली की जगह इस बल्लेबाज को टीम इंडिया में शामिल करना चाहते हैं ग्लेन मैक्ग्रा

India vs Australia: विराट कोहली की जगह इस बल्लेबाज को टीम इंडिया में शामिल करना चाहते हैं ग्लेन मैक्ग्रा


मेलबर्न टेस्ट में ग्लेन मैक्ग्रा भारतीय टीम में दो बदलाव चाहते हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने (Glenn McGrath) बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह केएल राहुल को शामिल करने का सुझाव दिया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 20, 2020, 3:40 PM IST

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पूर्व गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (Glenn McGrath) ने मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच (Boxing Day Test Match) के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव करने का सुझाव दिया है. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन के अंत तक 62 रनों की लीड लेने के बावजूद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों आठ विकेट से हार गई. तीसरे दिन के पहले घंटे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस ने भारतीय बल्लेबाजी का ढहा दिया. इसके चलते टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपना न्यूनतम स्कोर 36 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया ने 90 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए सिर्फ दो विकेट खोकर जीत हासिल की.

मैच के बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि भारत को तीसरे दिन अच्छी शुरुआत करनी थी. उन्हें जीत हासिल करनी चाहिए थी लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ. यह ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों द्वारा अविश्वसनीय प्रदर्शन था.

विराट कोहली की जगह केएल राहुल हो टीम में शामिल 
ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाजी की समस्या भी खत्म हो गई है. पहले टेस्ट की दूसरी पारी में जो बर्न्स ने नाबाद फिफ्टी जड़कर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं जबकि डेविड वॉर्नर मेलबर्न टेस्ट के लिए उपलब्ध हैं. दूसरी ओर भारतीय टीम को विराट कोहली की घर वापसी और मोहम्मद शमी के चोटिल होने के चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है. कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट रहे हैं और उनकी जगह कप्तानी का जिम्मा अजिंक्य रहाणे करेंगे. कोहली के नहीं खेलने पर ग्लेन मैक्ग्रा कहते हैं कि वह प्रभाव डालने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि कोहली के स्थान पर केएल राहुल को खिलाना चाहिए.यह भी पढ़ें: 

Ind vs Aus: सिडनी में तीसरे टेस्‍ट के आयोजन पर क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया ने कही बड़ी बात

ऑस्ट्रेलिया से आई बुरी खबर, इस बल्लेबाज के सिर पर लगी थी गेंद, 12 दिन बाद भी आ रहे हैं चक्कर

पृथ्वी शॉ की जगह मिले शुभमन गिल को मौका

मैक्ग्रा ने भारतीय सलामी जोड़ी बदलने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि भारत के पास शुभमन गिल का विकल्प है जो वनडे सीरीज के दौरान पॉजिटिव नजर आ रहे थे. यह पूछे जाने पर कि वह पृथ्वी शॉ बेहद खराब फॉर्म से कैसे निपटेंगे, मैकग्राथ ने कहा, ”उन्हें खुद सोचना होगा कि वह कैसे जा रहे हैं. मुझे जिस चीज की चिंता है, वह यह है कि वह दो पारियों में इसी तरह से आउट हुए। कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क जैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह चिंता का विषय है.”





Source link