NZ vs PAK: पिता बनने के बाद मैदान पर लौटे विलियमसन, पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की धुनाई की

NZ vs PAK: पिता बनने के बाद मैदान पर लौटे विलियमसन, पाकिस्‍तानी गेंदबाजों की धुनाई की


केन विलियमसन ने नाबाद 57 रन की पारी खेली (फोटो क्रेडिट: @BLACKCAPS ट्विटर हैंडल)

पिछले सप्‍ताह ही न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ( Kane Williamson) बेटी के पिता बने हैं और वह पितृत्‍व अवकाश पर थे


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 20, 2020, 3:30 PM IST

नई दिल्‍ली. पिछले सप्‍ताह ही बेटी के पिता बने न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान केन विलियमसन ( Kane Williamson ) ने पाकिस्‍तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पितृत्‍व अवकाश के बाद मैदान पर वापसी की और उन्‍होंने आते ही बल्‍ले से कोहराम मचा दिया. रविवार को न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में मेजबान न्‍यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ सीरीज में भी 20 की बढ़त हासिल कर ली. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए पाकिस्‍तान ने मोहम्‍मद हफीज के नाबाद 99 रन की मदद से निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए, जवाब में कीवी टीम ने टीम सीफर्ट और केन विलियमसन की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर 1 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर आसानी से लक्ष्‍य हासिल कर लिया. सीफर्ट ने 63 गेंदों पर 84 रन और विलियमसन ने 42 गेंदों पर 57 रन बनाए. जबकि टिम साउदी ने 21 रन देकर चार विकेट लिए.

कीवी कप्‍तान विलियमसन के लिए यह अर्धशतक काफी खास है. उन्‍होंने पिता बनने के बाद मैदान पर शानदार वापसी की. हैमिल्‍टन के इसी मैदान पर उन्‍होंने अवकाश पर जाने से पहले वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. उन्‍होंने 3 दिसंबर को कैरेबियाई टीम के खिलाफ 251 रन जड़े थे. पाकिस्‍तान के खिलाफ विलियमसन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. अपनी 57 रन की नाबाद पारी में उन्‍होंने 137.71 की स्‍ट्राइक रेट से 8 चौके और 1 छक्‍का जड़ा.

यह भी पढ़ें : 

IND VS AUS: ऋषभ पंत के आने से बदल जाएगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया पर होगा पलटवार, जानिए कैसेInd vs Aus: पैट कमिंस ने बताया, बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच के लिए किस तरह की चाहते हैं पिच

वहीं सीफर्ट ने 63 गेंदों पर नाबाद 84 रन की पारी खेली. उन्‍होंने अपनी इस आतिशी पारी में 8 चौके और 3 छक्‍के लगाए. पाकिस्‍तान के फहीम अशरफ को मार्टिन गप्टिल के रूप में एकमात्र सफलता मिली. गप्टिल ने 11 गेंदों पर 21 रन बनाए. पाकिस्‍तान की बात करें तो एक समय टीम ने 56 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद हफीज ने मोर्चा संभाला और सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाया.





Source link