Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने अपने साथियों के साथ जल सत्याग्रह किया।
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को कांग्रेसियों ने जल सत्याग्रह किया। कुछ कांग्रेसी राजबाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा के आगे बने कुंड में करीब दो घंटे तक सांकेतिक रूप से पानी में बैठे रहे। कांग्रेसियों का कहना है कि मोदी सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है। यदि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो हम अमरण जल सत्याग्रह करेंगे।

राजबाड़ा पर देवी अहित्या प्रतिमा के समक्ष बने कुंड में सत्याग्रह पर बैठे।
जल सत्याग्रह कर रहे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया कि लाखों किसान दिल्ली बॉर्डर पर मोदी सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ 25 दिन से धरने पर बैठे हैं। इसके बाद भी मोदी सरकार और उनके मंत्री हठधर्मिता पर पालन करते हुए किसानों को खालिस्तानी कह रहे हैं। किसानों को आतंकवादी कह रहे हैं। किसानों के समर्थन और मोदी सरकार के खिलाफ हमने जल सत्याग्रह किया है। हम मोदी सरकार से मांग करते हैं कि किसानों को एमएसपी दी जाए। एमएसपी को कानून में शामिल किया जाए। यदि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो हम अमरण जल सत्याग्रह करेंगे।