Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूल20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शंकर वार्ड में मजदूरी करने वाले युवक का शव रविवार दोपहर को घर में फांसी पर लटका मिला। युवक ने दरवाजा बंद करके फांसी लगा ली थी। गंज थाने के एसआई जुगल किशोर ने बताया शंकर वार्ड में सुमित पिता जितेंद्र जैन (25) किराए के मकान में रहता था। युवक ने लव मैरिज की थी। करीब छह माह पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इससे वह दुखी रहता था। इसी दुख में युवक द्वारा फांसी लगाना सामने आ रहा है। उन्होंने बताया परिजनों से पूछताछ की जा रही है।