एक साथ ठिठुरा पूरा प्रदेश: भोपाल में पारा 6.8 डिग्री, सिवनी छोड़ पूरे प्रदेश में 10 के नीचे पहुंचा तापमान

एक साथ ठिठुरा पूरा प्रदेश: भोपाल में पारा 6.8 डिग्री, सिवनी छोड़ पूरे प्रदेश में 10 के नीचे पहुंचा तापमान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भाेपाल20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतिकात्मक फोटो

  • कड़ाके की ठंड से राजधानी समेत पूरा प्रदेश ठिठुर गया

बर्फीली हवा से प्रदेश में ठंड और बढ़ गई। ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी कि राजधानी समेत पूरा प्रदेश ठिठुर गया। ऐसा सीजन में पहली बार हुआ। सिवनी काे छाेड़कर सभी जिलाें में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे रहा। सिवनी में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा 10 शहरों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया। भाेपाल में रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 4 डिग्री कम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में काेल्ड डे रहा। जबलपुर, उमरिया, रीवा जिलाें में शीतलहर चली। माैसम केंद्र की इंचार्ज डायरेक्टर ममता यादव ने बताया कि रविवार काे वेस्टर्न डिस्टरबेंस जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास पहुंच चुका है।

इसके कारण ऊंचाई के बादल छाने लगे हैं। साेमवार से अगले एक दाे दिन तक दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है। दतिया में बुजुर्ग की ठंड से मौत भांडेर में एसबीआई चौराहा पर शनिवार-रविवार रात 60 वर्षीय बुजुर्ग मंजल सिंह की ठंड में ठिठुरने से मौत हो गई।

उज्जैन में काेल्ड-डे, चार जिलों में शीतलहर

उमरिया 3.2 डिग्री सबसे ठंडा

रीवा 4.0 डिग्री ग्वालियर 4.3 डिग्री नाैगांव 4.5 डिग्री खजुराहाे 5.0 डिग्री दतिया 5.0 डिग्री रायसेन 5.2 डिग्री मंडला 5.3 डिग्री शाजापुर 5.6 डिग्री जबलपुर 5.8 डिग्री



Source link