ओरछा: विवाह पंचमी की जगमग, श्रीरामराजा सरकार बने दूल्हा, पूरा नगर बराती

ओरछा: विवाह पंचमी की जगमग, श्रीरामराजा सरकार बने दूल्हा, पूरा नगर बराती


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

19 दिसंबर को श्रीराम विवाह पंचमी के अवसर पर ओरछा में श्रीरामराजा सरकार की बारात धूमधाम से निकाली गई। ओरछा में विवाह पंचमी महोत्सव पर हर दिन धार्मिक आयोजन की धूम रहती है। इस दौरान ऐसा लगता है मानो पूरे शहर ने शृंगार किया हो ।

इस नजारे को दैनिक भास्कर ने ड्रोन कैमरे की नजर से क्लिक किया। जिसमें श्रीरामराजा सरकार मंदिर के साथ चतुर्भुज मंदिर और ओरछा नगर का खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाले ओरछा में श्रीरामराजा सरकार के विवाह कार्यक्रम के मौके पर देश विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।



Source link