Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
काेराेना संक्रमण के बीच रविवार रात को हजारों की संख्या में भक्त खजराना मंदिर पहुंचे।
शहर में 30 दिन बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 400 से नीचे पहुंचा है। रविवार को 386 पॉजिटिव केस सामने आए। इससे पहले 19 नवंबर को 313 संक्रमित एक ही दिन में सामने आए थे। वहीं, संक्रमण दर की बात करें तो उसमें भी कमी आई है। 2 दिसंबर को संक्रमण की दर 11.61 प्रतिशत थी। 18 दिसंबर को यह 8.08 फीसदी रही। रिकवरी रेट अब 90 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है। इसी का परिणाम है कि अस्पतालों में आईसीयू बेड 50 फीसदी खाली हैं। सबसे संक्रमित क्षेत्र की बात करें तो विजय नगर नंबर वन पर बना हुआ है।
50 फीसदी अस्पतालों के बेड खाली
शहर के 42 निजी अस्पतालों के आईसीयू में 488 बेड हैं। इनमें से रविवार की स्थिति में 242 बेड खाली हैं। डॉक्टरों का कहना है ए-सिम्टोमैटिक (बिना लक्षण वाले) मरीजों का घर में ही इलाज किया जा रहा है। भर्ती होने वाले ए-सिम्टोमैटिक मरीजों को भी तीन दिन में डिस्चार्ज किया जा रहा है। इससे होम आइसोलेट मरीजों की संख्या बढ़ी है।
सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र विजय नगर
इंदौर में वर्तमान की बात करें तो सबसे ज्यादा संक्रमित क्षेत्र विजय नगर हैं। यहां पर 293 एक्टिव मरीज है। 289 एक्टिव मरीजों के साथ सुदामा नगर दूसरे नंबर पर है। सुखलिया 252 तीसरे तो स्कीम – 71, 165 के साथ चौथे स्थान पर है। सबसे संक्रमित क्षेत्रों की सूची में शामिल हो चुके खजराना में एक बार फिर से संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है। अब यहां 147 एक्टिव मरीज हैं और यह लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। पूरे कोराेना काल में सुदामा नगर में 975 और विजय नगर क्षेत्र में 937 मरीज मिल चुके हैं।
अब तक 6 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए
रविवार रात 4949 टेस्ट की रिपोर्ट आई। इसमें 386 पॉजिटिव, जबकि 4536 की रिपोर्ट निगेटिव आई। 25 रिपीट पॉजिटिव मिले। अब तक 6 लाख 13 हजार 862 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट आई। जिसमें 51949 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 47031 कोरोना को मात देकर घर लौट गए, जबकि 840 की जान चली गई। अभी भी जिले में 4078 एक्टिव मरीज हैं।