खुशी छाई: 15 दिन वेंटिलेटर पर भर्ती रही 50 साल की गंभीर महिला ने 75 दिन में कोरोना को मात दी

खुशी छाई: 15 दिन वेंटिलेटर पर भर्ती रही 50 साल की गंभीर महिला ने 75 दिन में कोरोना को मात दी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैनएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

डिस्चार्ज होने पर महिला के चेहरे पर बहुत खुशी थी।

  • फेफड़ों में इंफेक्शन से लगातार खराब हो रही थी तबीयत, ठीक हुई तो खिल उठा परिजन का चेहरा

लक्ष्मीनगर में रहने वाली महिला ने आखिरकार कोरोना से जंग जीत ली। फेफड़ों में इंफेक्शन होने से महिला की तबीयत लगातार खराब बनी रही। उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। माधवनगर हॉस्पिटल में 75 दिन तक इलाज के बाद कोरोना को मात दी।

कोविड हॉस्पिटल माधवनगर से डिस्चार्ज होते समय महिला और उसके परिवार के सदस्यों के चेहरे खुशी से खिल गए। हॉस्पिटल स्टॉफ ने फूलमाला व कैप पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर उन्हें घर के लिए रवाना किया। महिला की उम्र 50 साल है। आरआर टीम के नोडल अधिकारी डॉ. रौनक एलची व कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. एचपी सोनानिया ने बताया महिला को गंभीर हालत में 2 अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती किया था। जो कि जांच करवाने पर कोविड पाई गई।

उनकी 3 अक्टूबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें 15 दिन वेंटिलेटर पर रखकर इलाज दिया। डॉक्टर्स टीम व स्टॉफ ने महिला की लगातार केयर की। यही वजह रही कि वह गंभीर होने के बावजूद स्वस्थ्य हो सकी। महिला का कहना है कि यहां उनकी प्रॉपर देखभाल होने और समय पर इलाज मिलने से वे स्वस्थ्य हो सकी हैं।

कोरोना…बैंककर्मी, छात्र और व्यापारी सहित 15 पॉजिटिव
संक्रमित मरीजो की संख्या अब कम होने लगी है। सीनियर सिटीजन, छात्र, बैंक कर्मी और प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी तथा व्यापारी सहित 15 मरीज पॉजिटिव पाए हैं। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को लैब से 727 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिनमें शहरी क्षेत्र के 9, नागदा के 4 तथा तराना के दो मरीज संक्रमित हुए हैं। इनके साथ उज्जैन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4659 हो गई है तथा एक्टिव मरीज 225 है व मृत्यु दर स्थिर बनी हुई है। राजस्व कॉलोनी की 45 साल की महिला, 73 साल की महिला व 78 साल के बुजुर्ग सहित 15 मरीज संक्रमित हुए हैं।



Source link