Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छतरपुर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नाैगांव | ठिठुरन भरी ठंड के दौरान सूर्योदय के समय जगतसागर तालाब को सुंदर नजारा।
- मौसम विभाग का अनुमान- रात का तापमान और नीचे जाएगा
उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण बुंदेलखंड का छतरपुर जिला भी शीतलहर की चपेट में है। जिले में रात का तापमान लगातार नीचे चल रहा है। शुक्रवार की रात इस सीजन की नौगांव की सबसे सर्द रात रही। नौगांव में रात का तापमान 3.9 डिग्री पर आ गया। हालांकि शनिवार की रात पारा 4.5 डिग्री रहा, जबकि खजुराहो का 5.0 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में भी धूप तो खिली लेकिन 5 किलोमीटर की रफ्तार से चली उत्तर पूर्वी सर्द हवाओं के चलते धूप का असर नहीं रहा। लोग दिन भर ठिठुरते रहे।एक सप्ता
ह से पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। खजुराहो और नौगांव में रात का तापमान पिछले एक सप्ताह से लगातार नीचे चल रहा है। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान खजुराहो में 22.4 डिग्री और नौगांव में 24.3 डिग्री रहा। पूरे दिन उत्तर पूर्व हवाएं चलती रहीं, जिससे धूप होने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। वहीं आर्द्रता सुबह 90 फीसदी और शाम को 75 फीसदी रही। विजिबिलिटी सुबह 6 बजे 800 मीटर और शाम को 3000 मीटर रही।
रात का लगातार गिर रहा तापमान, चालू नहीं हुए अलाव
पूरा जिला भीषण शीतलहर की चपेट में है, रात का तापमान लगातार गिर रहा है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा नौगांव को छोड़ कर रात में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि 3 रोज पहले छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने छतरपुर सीएमओ को पत्र लिख कर रात में अलाव की व्यवस्था किए जाने को कहा था। लेकिन इसके बावजूद शहर में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। मौसम विभाग खजुराहो के आरएस परिहार का कहना है कि पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है। अभी आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जाने की उम्मीद है। एक दो दिन बाद घना कोहरा छाने का भी अनुमान है।