धोखाधड़ी का मामला: कपड़ा फैक्ट्री के नाम पर लोगों से ठगे 25 लाख, कर्नाटक से किया गिरफ्तार

धोखाधड़ी का मामला: कपड़ा फैक्ट्री के नाम पर लोगों से ठगे 25 लाख, कर्नाटक से किया गिरफ्तार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो

कैंट पुलिस 25 लाख रुपए ठगी के आरोपी को कर्नाटक के गुलमर्ग से पकड़ लाई। आरोपी ने पिछले साल कपड़ा फैक्ट्री लगाने के नाम पर करीब दर्जन भर लोगों से 25 लाख रुपए की ठगी कर फरार हो गया था। ठगी के शिकार लोगों ने मामले की शिकायत कैंट थाने में की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कैंट थाना टीआई सरबजीत सिंह परिहार ने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी नासिर पिता स्व. मंजूर मोहम्मद को कर्नाटक से पकड़ा है। आरोपी कुछ साल पहले सदर क्षेत्र के भैंसा में अपने परिवार के साथ आकर रहने लगा। उसने स्वयं को गुजरात का बताकर सागर में कपड़ा फैक्ट्री लगाने के नाम पर लोगों से पैसे लेना शुरू किए। जनवरी 2019 में फर्जी चैक व अन्य प्रलोभन देकर पैसे ले लिए और फिर सितम्बर 2019 में वह करीब 25 लाख रुपए लेकर सागर से लापता हो गया।

ठगी की शिकायत सबसे पहले भैंसा निवासी इशाक मोहम्मद ने कैंट थाने में की। जिसमें इन्होंने बताया कि आरोपी ने उनसे कपड़ा फैक्ट्री लगाने व उसमें पार्टनर बनाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में 8 लाख 50 हजार रुपए लिए। बाद में अन्य लोगों ने भी कैंट थाने में आरोपी के विरूद्ध शिकायतें दर्ज कराई।

टीआई ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। तो कर्नाटक के गुलमर्ग में होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से कैंट पुलिस ने आरोपी को वहां से दबोच लिया और सागर ले आई। आरोपी से ठगी के शिकार हुए अब तक 15 से अधिक लोग सामने आ चुके हैं।



Source link