Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कनाड़िया पुलिस ने आस्था फाउंडेशन फॉर एजुकेशन सोसायटी सेफ के चेयरमैन डॉ. रमेश बदलानी और उनके रिश्तेदार मनीष खटवानी, राजेश नवलानी व मोहित बदलानी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजीव भदौरिया के अनुसार आवेदक अशोक पिता स्व. जगदीश प्रसाद अग्रवाल निवासी सेवाकुंज हॉस्पिटल कनाड़िया रोड की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपियों का कनाड़िया रोड पर कॉलेज संचालित होता है।
आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों के टीडीएस और प्रोफेशन टैक्स, पीएफ की रकम संबंधित विभागों में जमा नहीं की। इस रकम का खुद ने इस्तेमाल कर लिया। इसके अलावा दो साल पहले भी करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में उनके खिलाफ केस चल रहा है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।