मध्यप्रदेश के सिवनी में भीषण हादसा: जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर खड़े टैंकर में घुसी कार, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत, सभी मृतक एक ही परिवार के

मध्यप्रदेश के सिवनी में भीषण हादसा: जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर खड़े टैंकर में घुसी कार, 3 महिलाओं समेत 5 की मौत, सभी मृतक एक ही परिवार के


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सिवनी16 मिनट पहले

कार में सवार परिवार उत्तर प्रदेश के बनारस से कर्नाटक के बेंगलुरु जा रहा था।

  • हादसा सोमवार शाम बंडोला थाना क्षेत्र में अलोनिया टोल प्लाजा के पास हुआ

जबलपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर बंडोल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम भीषण हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार टोल प्लाजा पर खड़े टैंकर में जा घुसी। हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि, तीन लोग घायल हो गए। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार परिवार उत्तर प्रदेश के बनारस से कर्नाटक के बेंगलुरु जा रहा था। तभी अलोनिया टोल प्लाजा पर यह हादसा हो गया। यह पूरा हादसा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।

मृतकों में पति-पत्नी और बेटे समेत परिवार के पांच लोग शामिल हैं। मरने वालों में सरिता पटेल, विजय पटेल, अजय कुमार, राधा पटेल समेत एक अन्य महिला शामिल है। जबकि कार में सवार चंदना (20), श्रेया (9) और प्रखर पटेल (4) घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link