Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
आसमान पर छाए हल्के बादलों के कारण न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री से ज्यादा का इजाफा हुआ है। हालांकि इससे सर्दी कम नहीं हुई है। उत्तर भारत की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिन के वक्त भी लोगों ने तेज ठंड महसूस की। आने वाले 24 घंटों में रात और दिन के तापमान में दो से 4 डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं।
शहर के आसमान पर अभी हल्के बादल छाए हुए हैं और हवाओं रफ्तार कुछ कम हुई है। इस कारण रात के तापमान में 2.7 डिग्री का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।
गिरते पारे से किसानों को पाला लगने का डर
लगातार गिरते हुए पारे के चलते अब किसान अपनी उपज को लेकर चिंतित हो गए हैं। उन्हें इस बात की फिक्र हो रही है कि यदि ऐसे ही तेज ठंड पड़ती रही तो फसलों में पाला लग सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आशीष त्रिपाठी ने बताया कि आम तौर पर इन दिनों में इतनी ठंड नहीं पड़ती है, लेकिन इस बार पारा नीचे जा रहा है। चूंकि हाल ही में मावठ की बारिश हुई है, जिसके कारण इस ठंड में पाला नहीं लग सका। लेकिन किसानों को अब थोड़ी सतर्कता दिखाने की जरूरत है। उन्हें अब खेतों में मेड़ पर धुंआ करना चाहिए।