राज्य शासन ने जारी किया आदेश: पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर एमपी में 3 दिन का राजकीय शोक

राज्य शासन ने जारी किया आदेश: पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर एमपी में 3 दिन का राजकीय शोक


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 3 Days State Mourning In MP On The Death Of Former Chief Minister Motilal Vora

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वर्ष 1989 में मप्र के राज्यपाल प्रोफेसर केएम चांडी की विमानतल पर आगवानी करते मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा। फाइल फोटो

  • शासकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे
  • कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर राज्य सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान शासकीय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और सरकारी स्तर पर कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को सुबह 11:30 बजे श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दुख जताते शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे मप्र, छत्तीसगढ़ नहीं बल्कि देश के वरिष्ठ राजनेता थे। वे उस पीढ़ी से थे, जिसने सेवा की राजनीति की है और देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। वे अजातशत्रु राजनेता थे। 1990 में उनके साथ मैं विधायक था। मृदुभाषी और सबको स्नेह करने वाले थे। जब भी कोई समस्या उनके पास लेकर जाते थे, वे बिना किसी दल का विचार किए गुण-दोष के आधार पर समाधान करते थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि उन्होंने जीवनपर्यंत विभिन्‍न पदों पर रहकर कांग्रेस की सेवा की और पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। एक दिन पहले ही उनका 93वां जन्मदिन था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोतीलाल वोरा का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित किया। वे निष्ठा और ईमानदारी की जीती जागती मिसाल थे। कांग्रेस पार्टी उनका योगदान कभी भी नहीं भुला सकती। वे सिद्धांत की राजनीति करने वाले एक निर्विवाद आदर्श नेता थे।



Source link