Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया वार्ड नंबर 4 निवासी छोटेलाल पिता दशरथ अहिरवार 60 को बेलाताल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मगरोन थाना क्षेत्र निवासी जनकरानी पति पुट्टन पाल 45 को वाहन दुर्घटना में घायल होने पर जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
देहात थाना क्षेत्र के बरवांसा निवासी सरस्वती पति स्व. जागेश नामदेव 26 कुछ दिन पहले वाहन दुर्घटना में घायल हुईं थी, जिन्हें जिला अस्पताल से जबलपुर रैफर किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है। इसके अलावा तेजगढ़ थाना क्षेत्र के धमारा निवासी दीपा पति बहादुर सिंह 26 का शव फांसी पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच में लिया है।
जहर का सेवन करने से दो लोग भर्ती
दमोह | जहर का सेवन करने से दो लोगाें को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी अनुसार जमना पति विजय सींग 20 निवासी इमलिया ने जहर का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। देहात थाना क्षेत्र के हिनौती निवासी हाकम पिता मुन्ना 45 ने जहर का सेवन कर लिया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।