IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाजी के पतन के बारे में पूछने पर वसीफ जाफर ने दिया मजेदार जवाब

IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाजी के पतन के बारे में पूछने पर वसीफ जाफर ने दिया मजेदार जवाब


एडिलेड टेस्ट के दूसरी पारी में टीम इंडिया सिर्फ 36 रन बना सकी थी.

एडिलेड टेस्ट (Adelaide Test) की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी ढह गई. सोशल मीडिया पर भारतीय बल्लेबाजों पर मीम और जोक वायरल हो रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी वसीफ जाफर (Wasim Jaffer) ने एक ट्विटर यूजर को मजेदार जवाब दिया है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    December 21, 2020, 6:28 PM IST

नई दिल्ली. एडिलेड टेस्ट (Adelaide Test) की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों (Indian Batsman) का शर्मनाक प्रदर्शन सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय बना हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की कहर बरपाती गेंदों के सामने भारतीय टीम सिर्फ 36 रन ही बना सकी. बल्लेबाजों के बेहद खराब प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से इस मैच में आठ विकेट से जीत दर्ज की. सभी फैंस इस पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर भारतीय टीम की तकनीक अचानक इतनी खराब कैसे हो गई. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वसीफ जाफर को टैग करके जवाब मांगा. रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वसीफ जाफर भी ट्विटर बेहद सक्रिय हैं. उनके मजेदार कमेंट्स अक्सर सुर्खियां बन रही हैं.

सोशल मीडिया पर जाफर देते हैं मजेदार रिप्लाई
वीरेंद्र सहवाग के अलावा वसीफ जाफर भी सोशल मीडिया पर ज्यादा गंभीर होने की कोशिश नहीं करते. जाफर ट्रोल्स की बोलती बंद अपने अंदाज में करते है. एडिलेड टेस्ट में दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन विकेट के पीछे टिम पेन को कैच दे बैठे. ये सभी बल्लेबाज एक ही तरीके से आउट हुए. इन बल्लेबाजों के आउट होने की एक तस्वीर को लेकर एक ट्विटर यूजर ने जाफर को टैग करके पूछा, ‘वसीम जाफर सर इस तस्वीर को देखकर आपको क्या परेशान करता है.’ वसीफ जाफर ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि ‘अनचैक्ड मैसेज बॉक्स.’ दरअसल यूजर ने अपने टीवी का स्क्रीनशॉट काटकर जाफर को टैग किया था जिसमें टीवी के ऊपर अनचैक्ड मैसेज बॉक्स का डिब्बा बना आ रहा था. जाफर के इस जवाब ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया.

यह भी पढ़ें:हार से भड़के शोएब अख्तर, कहा-पाकिस्तानी टीम में क्लब स्तर के बच्चों से भी कम अक्ल

IND VS AUS: बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलेंगे केएल राहुल, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और ऋषभ पंत, ये खिलाड़ी होंगे बाहर!

पृथ्वी शॉ को किया सपोर्ट
एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में बोल्ड होने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का वसीफ जाफर ने सपोर्ट किया है. उन्होंने पृथ्वी शॉ को टैग करते हुए लिखा, ‘एक लंबी सांस लो. यह सिर्फ एक खराब गेम था, खराब जिंदगी नहीं.’





Source link