अधूरा निर्माण: ब्रिज के काम ने नहीं पकड़ी गति, विधायक ने कलेक्टर और कमिश्नर को बुलाया, पता चला कुछ निर्माणों के नहीं टूटने से रुका काम

अधूरा निर्माण: ब्रिज के काम ने नहीं पकड़ी गति, विधायक ने कलेक्टर और कमिश्नर को बुलाया, पता चला कुछ निर्माणों के नहीं टूटने से रुका काम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Indore Collector Manish Singh, Pratibha Pal And MLA Ramesh Mendola Inspect Kulkarni Bhatta Bridge

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्टर मनीष सिंह, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और विधायक मेंदोला ने किया निरीक्षण।

कलेक्टर मनीष सिंह, निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल और विधायक रमेश मेंदोला मंगलवार सुबह अचानक कुलकर्णी का भट्टा स्थित निर्माणाधीन ब्रिज का जायजा लेने पहुंचे। ब्रिज का काम काफी धीमी गति से चल रहा है, जिसे लेकर विधायक ने अधिकारियों से बात की थी। जिसके बाद यहां पहुंचे ब्रिज के काम में तेजी नहीं आ पाने का कारण जाना।

नगर निगम इस पुल का निर्माण करवा रहा है। यह काम काफी धीमी गति से चल रहा है। निर्माण अवधि पूरी होने के बाद भी ब्रिज का आधा-अधूरा काम ही हो पाया है। पिछले दिनों 2 नंबर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने निर्माण को लेकर आवाज उठाई थी। साथ ही निगम अधिकारियों से काम में तेजी लाने को भी कहा था। हालांकि इसके बाद भी वैसी तेजी नहीं आई, जैसी उम्मीद की जा रही थी। इसके बाद विधायक रमेश मेंदोला ने कलेक्टर मनीष सिंह और नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से बात कर उन्हें मौके पर बुलाया।

विधायक ने कहा -काम में तेजी लाई जाए
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कलेक्टर और कमिश्नर से ब्रिज के काम में तेजी लाने को कहा। इस पर कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से काम में तेजी नहीं आ पाने की वजह जानी। उन्होंने बताया कि ब्रिज बनने को लेकर कुछ निर्माणों को हटाना होगा। अभी साइट क्लियर नहीं होने से दिक्कत आ रही है। कई निर्माणों को तोड़ने का काम बचा हुआ है। इस पर अधिकारियों ने अवैध निर्माण हटाने को लेकर विधायक से बात की।



Source link