Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 मिनट पहलेलेखक: राजेश गाबा
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री दवारा भेजा गया शुभकामना संदेश
- भोपाल के काले परिवार के यहां नवविवाहित जोड़े को पीएम मोदी ने भेजी खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभ कामनाएं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोपाल के एक परिवार ने शादी का न्यौता भेजा था। निमंत्रण के बदले में प्रधानमंत्री द्वारा नवविवाहिता जोड़े के नाम शुभकामना संदेश आया। जिसे पाकर परिवार के लोग बहुत प्रसन्न हैं।
गौरतलब है कि भोपाल के नेहरू नगर के रहने वाले काले परिवार के बेटे स्नेह का विवाह हरदा के खेड़ीपुरा के रहने वाले वाले मनोहर लाल मोराने की बेटी रुचिता से 13 दिसम्बर को भोपाल में हुई।

भोपाल में विवाह कार्यक्रम के दौरान दूल्हा स्नेह और दुल्हन रुचिता।
काले परिवार और मोराने परिवार की ओर से विवाह में शामिल होने के लिए सगे संबंधियो समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निमंत्रण पत्र भेजा था। प्रधानमंत्री के नाम पीएमओ आफिस नई दिल्ली स्पीड पोस्ट से विवाह की पत्रिका भेजी गई थी।
जिसका उन्हें मंगलवार सुबह स्पीड पोस्ट से प्रधानमंत्री का पत्र मिला जिसमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शुभकामना संदेश मिला, जिसे पाकर परिवार के लोग बहुत भी प्रसन्न हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि उन्हें आशा थी कि प्रधानमंत्री जी विवाह में शामिल हो पर उनका संदेश पाकर ही बहुत खुशी हुई।
पीएम ऑफिस से मिले पत्र में शुभकामना संदेश में प्रधानमंत्री ने लिखा है कि
वर-वधु रुचिता और स्नेह को विवाह की बहुत बहुत बधाई। वर-वधु के दीर्घ, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
कोरोनाकाल में मोदी जी ने पेश किया उदाहरण
काले परिवार के गोपाल काले ने बताया की प्रधानमंत्री जी का शुभकामनाएं संदेश आने पर परिवार की वैवाहिक खुशी दोगुनी बढ़ गई और परिवार के द्वारा प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद कहा है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जिस तरीके से देश के लिए काम करते हुए देखा है। कोरोना काल में पूरे देश को जोड़कर उन्होंने एक उदाहरण पेश किया है।
मेरे विवाह का अनमोल उपहार
नवविवाहित रुचिता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का मेरे विवाह के लिए शुभकामना संदेश आना मेरे विवाह का एक अनमेल उपहार है। मोदी जी इसी तरह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं मेरी यही कामना है।