Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
देवी अहिल्याबाई एयरपोर्ट इंदौर
इंदौर एयरपोर्ट पर इंदौर से दिल्ली जा रही एक महिला के पर्स से जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। महिला जैसे ही बोर्डिंग पास लेकर एयरपोर्ट के अंदर जा रही थी उसी वक्त चेकिंग पॉइंट पर अचानक से सायरन बजा। महिला की जब तलाशी ली गई तो उसके पर्स में से एक जिंदा कारतूस मिला जहां पूछताछ के लिए उसको एरोड्रम थाने लाया गया।
थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि महिला का नाम चंदा बिष्ट है और 20 दिसंबर को वह इंदौर में एक पेस्टिसाइड कंपनी के इवेंट में भाग लेने आई थी और मंगलवार शाम 6:30 बजे इंदौर से दिल्ली विस्तारा एयरलाइंस से उसे जाना था ।
महिला के अनुसार यह जिंदा कारतूस उसे उसके घर की साफ सफाई में मिला था और महिला उसे गले का पेंडल बनाना चाहती थी। महिला पर 25 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई। पुलिस महिला से अन्य जानकारी ले रही है , पुलिस के अनुसार कारतूस .32 का बताया जा रहा है।