Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- उत्तरी हवाओं के चलते हो रही गलन, पश्चिमी विक्षोभ फिर हो रहा सक्रिय
शीतलहर की जकड़ में आए शहर में पिछले चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को सबसे सर्द सुबह रही तो मंगलवार को भी पारे ने राहत नहीं लेने दिया। न्यूनतम तापमान पिछले तीन दिनों से छह डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ था। मंगलवार को मामूली बढ़ोत्तरी होकर पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में आंशिक बदलाव होगा। दो दिन से हल्के बादलों ने दस्तक दी है।
सर्दी का सितम जारी है
शहर में सर्दी का सितम जारी है। सुबह व शाम की गलन वाली ठंड पड़ रही है। घर के अंदर हाथ-पांव अकड़ जा रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग जतन करते रहे। पूरे दिन गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हाे रही है। फिर भी नगर निगम का अलाव अभी तक नहीं जलना शुरू हुआ। सोमवार को बादलों के चलते जहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी आंशिक उछाल आया है। बावजूद दो किमी की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवाओं के चलने से गलन से राहत नहीं मिल पा रही।
मौसम शुष्क, आसमान में छाए हल्के बादल
मौसम विभाग के अनुसार आज से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिख सकता है। विभाग ने मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके चलते तापमान में मामूली सुधार हो सकता है। शहर में दो दिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीच रहा। अब बादलों के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।