सुरेश रैना ने खुद को निर्दोष बताया है (फोटो साभारः Instagram @sureshraina3)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina), गुरु रंधावा, सुजैन खान सहित कई सेलिब्रिटीज मुंबई के एक पब में पार्टी करते हुए पकड़े गए थे.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 22, 2020, 5:03 PM IST
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंबई पुलिस ने रात करीब ढाई बजे अंधेरी स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ड्रेगनफ्लाइ क्लब में छापा मारा, जहां पार्टी चल रही थी. वहां पर सुरेश रैना के अलावा गुरु रंधावा और सुजैन खान को गिरफ्तार किया. बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. पार्टी कर रहे बाकी लोग भागने में सफल रहे.
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान का कप्तान बनते ही मोहम्मद रिजवान ने खेली तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ उड़ाए 10 चौके और तीन छक्केIND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने की इयान चैपल की बेइज्जती, कहा-हर मैच के बाद देते हैं विचित्र बयान
जानकारी के मुताबिक मुंबई में कोविड और लॉकडाउन नियमों के तहत पब को खोले रखने का अधिकतम समय रात 11:30 बजे तय है. लेकिन जिस पब में ये लोग पार्टी कर रहे थे, वो सुबह 4 बजे तक खुला हुआ था. इस रेड में कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 7 होटल स्टाफ भी शामिल हैं. पार्टी में कोरोना नियमों को भी तोड़ा गया. न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया और न ही किसी ने मास्क लगा रखा था