- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Indore (Madhya Pradesh) Weather Report Today Update | MP District Wise Winter Weather Forecast News; Bhopal Jabalpur Gwalior Rewa Dewas Hoshangabad
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल समेत प्रदेश भर में दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। यह सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रहा। हालांकि कुछ इलाकों में इसमें गिरावट भी रही। भोपाल के पहले स्मार्ट रोड को नया लुक दिया जा रहा है। फोटो- शान बहादुर
- प्रदेश में पचमढ़ी अभी भी सबसे ठंडा, सागर में रात का पारा सबसे ज्यादा 11 डिग्री सेल्सियस रहा
प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक दिन और रात का पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा। इसके साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र में एक चक्रवात बन रहा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जीडी मिश्रा ने बताया कि 24 दिसंबर से हिमालयन क्षेत्रों में अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। इसके जाने के बाद 27 से दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी और कड़ाके की ठंड का असर दिखने लगेगा।
हालांकि अभी इसी तरह तापमान में उचार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रदेश में सबसे कम तापमान बीती रात पचमढ़ी में 3 डिग्री सेल्सियस और उमरिया में 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सागर में रात का पारा सबसे ज्यादा 11 डिग्री पर पहुंच गया। चार स्थानों पर तापमान 3 से लेकर 5 डिग्री के बीच रहा।

राजधानी भोपाल में बीती रात तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह फोटो भोपाल की बड़ी झील की है।
पश्चिम MP की अपेक्षा पूर्वी MP सर्द रहा
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्यप्रदेश की अपेक्षा पूर्वी मध्यप्रदेश में रात के पारा कम रहा। यहां पर 10 स्थानों पर तापमान 8 डिग्री के नीचे रहा, जबकि पश्चिम मध्यप्रदेश छह स्थानों पर ही 8 डिग्री से पारा नीचे आया। शेष स्थानों पर तापमान इससे अधिक रहा। भोपाल में रात का पारा 8 के पार पहुंच गया।
हवा की तरफ कम होने से पड़ा असर
हवा की रफ्तार भी कम हो गई हैं। कई स्थानों पर यह 2 किमी से लेकर 4 किमी प्रतिघंटे और कुछ स्थानों पर यह 4 किमी से लेकर 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। इसके कारण भी लोगों को ठंड का असर कम रहा। अब दिन में धूप तीखी हो गई है, हालांकि सुबह और शाम को ठंड ज्यादा हो रही है।
यहां रहा सबसे कम तापमान
शहर | तापमान न्यूनतम |
पचमढ़ी | 3.0 डिग्री सेल्सियस |
उमरिया | 4.1 डिग्री सेल्सियस |
रीवा | 5.2 डिग्री सेल्सियस |
नौगांव | 5.7 डिग्री सेल्सियस |