Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरगोन20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मां नर्मदा भवन में आयोजित भाजपा मंडल के दो दिनी प्रशिक्षण वर्ग का मंगलवार को समापन हुआ। प्रथम सत्र में राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी ने आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर विचार रखे। उन्होंने मोदी सरकार के आत्मनिर्भरता को लेकर किए जा रहे प्रयासों और लोकल फॉर वोकल व वोकल फॉर ग्लोबल का जिक्र करते हुए कहा- हमारा देश आत्मनिर्भरता के मामले में पहले से आगे बढ़ रहा है। दूसरे सत्र में पूर्व सांसद सुभाष पटेल ने मोदी सरकार की 6 साल की उपलब्धियां व योजनाएं बताई। तीसरे सत्र में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रशेखर भालसे ने हमारी कार्य पद्धति व संगठन स्वरूप रचना व चौथे सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हिदायतउल्ला शेख ने सोशल मीडिया का प्रभावशील उपयोग पर विचार रखे। आखिरी सत्र में राष्ट्रीय कवि व पूर्व संगठन मंत्री नरेंद्र श्रीवास्तव ने भाजपा का इतिहास व विकास पर कहा भाजपा राष्ट्र सेवकों का निर्माण करती है। भूपेंद्र जैन, मोहन गोले, जगमोहन सराफ, बहादुरसिंह पटेल, दयाराम मुवेल, मंडल अध्यक्ष प्रीतम पटेल, वर्ग प्रशिक्षण प्रभारी भूरेसिंह पटेल, गजराज पटेल, महामंत्री विक्रम पटेल, विष्णु यादव, स्वप्निल गुप्ता आदि मौजूद थे।