इंदौर मेट्रो की राह में रोड़ा बन रहे बिजली टॉवरों को हटाने का काम शुरू, अब लगेंगे मोनो पोल

इंदौर मेट्रो की राह में रोड़ा बन रहे बिजली टॉवरों को हटाने का काम शुरू, अब लगेंगे मोनो पोल


इंदौर में मेट्रो लाइन का काम शुरू हो गया है. (सांकेतिक फोटो)

Indore Metro: मध्य प्रदेश के इंदौर में मेट्रो (Metro Train) की राह में रोड़ा बन रहे बिजली टॉवरों को हटाने का काम शुरू हो गया है. बिजली विभाग मोना पोल लगाने की योजना पर काम कर रहा है.

इंदौर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में मेट्रो (Indore Metro) की राह में रोड़ा बन रहे बिजली टॉवरों को हटाने का काम शुरू हो गया है. शहर के बीच से जा रही टॉवर लाइनों को ​हटाने का काम बीते मंगलवार से ही शुरू हुआ है. टॉवर हटाने के बाद बिजली विभाग उन जगहों पर मोनो पोल लगाने की योजना पर काम कर रहा है. साथ ही मोनो पोल भी ऐसी जगह लगाने की योजना है, जहां रहवासी इलाके कम से कम प्रभावित हों, ताकि इससे आम लोगों को परेशानी न हो.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली कंपनी ने पहले चरण में एमआर-10 सुखलिया से लेकर खजराना तक टॉवर लाइनों की शिफ्टिंग शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 132 केवी की ये लाइनें मौजूदा स्थान से हटकर रहवासी क्षेत्रों के पीछे जाएंगी. इसमें सबसे ज्यादा राहत बापट चौराहा, स्कीम 54, विजय नगर और खजराना क्षेत्र के लोगों को मिलने की उम्मीद है.

वर्कऑर्डर कर काम शुरू
मध्य प्रदेश पॉवर ट्रासंमिशन कंपनी लिमिटेड (एमपीपीटीसीएल) के अफसरों के मुताबिक, अब टॉवर के बजाय मोनो पोल लगाए जाएंगे. एमडी सुनील तिवारी ने बताया टॉवर लाइन हटाने के लिए वर्कऑर्डर कर काम शुरू कर दिया गया है. जल्द ही ये काम पूरा कर लिया जाएगा.इनसे जुड़ेंगे लाइनें

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमआर-10, बापट चौराहे पर कान्ह नदी के किनारे होते हुए जीएसआईएमआर कॉलेज और मेघदूत गार्डन के पीछे से होती हुई विजय नगर मुक्तिधाम तक जाएगी. इसके अलावा विजय नगर मुक्तिधाम से भमोरी होते हुए रसोमा चौराहा, मेदांता अस्पताल के सामने से रिंग रोड की सर्विस रोड पर पहुंचेगी. रिंग रोड पर शहीद स्मारक, रोबोट चौराहे पर सड़क किनारे लाइन चलने के बाद रोड क्रॉस कर खजराना के रहवासी क्षेत्र में जाएगी.





Source link