Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पिपरियाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जिप्सी से सैलानी जंगल सफारी करते हैं।
- आम दिनाें में अब 1700 रुपए, पीक सीजन में 2700 रुपए लगेगा किराया
पचमढ़ी में टूरिस्ट्स को घुमाने वाली जिप्सियाें का किराया 100 से 200 रुपए की वृद्धि की गई है। आमतौर पर जिप्सी के लिए ली 1500 रुपए लिए जाते हैं जाे अब 1700 रुपए कर दिए हैं। वहीं पीक सीजन की राशि 2600 रुपए को बढ़ाते हुए 2700 रुपए किया गया है।
होशंगाबाद पर्यटन संवर्धन परिषद कार्यालय कलेक्टर जिपं होशंगाबाद ने इस किराए में वृद्धि की का आदेश दिया है। पचमढ़ी में टूरिस्ट को जिप्सी सेवा देने वाले टैक्सी यूनियन की मांग पर यह वृद्धि की गई है।
बायसन लाॅज से मिलती है जिप्सी
सैलानियाें काे पचमढ़ी टूरिस्ट को दर्शनीय स्थलों पर जाने के लिए जिप्सी लेनी होती है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के माध्यम से पर्यटन संवर्धन परिषद होशंगाबाद ने ऐसी व्यवस्था की हुई है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बायसन लॉज से जिप्सी की अनुमति मिलती है।
मालूम हो कि जिप्सी का किराया बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पचमढ़ी में टैक्सी यूनियन के द्वारा एक पत्र पचमढ़ी साडा के सीईओ को दिया गया था। पत्र में किराया बढ़ाने की बात कही थी। लॉकडाउन के समय भी जिप्सी संचालकों को काफी नुकसान हुआ था।