- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- The Impact Of Western Disturbance In Jabalpur, Minimum Mercury Reached Seven Degrees Celsius, Maximum Mercury Also Reached 25
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जबलपुर में सुबह नर्मदा के जल पर सूरज की किरणों ने अद्भुत छंटा बिखेरी
- सुबह 10 बजे 18 डिग्री रहा तापमान, उत्तरी हवा एक किमी की रफ्तार से चल रही
मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते लगातार ठिठुर रहे शहरवासियों को आंशिक राहत मिली है। मंगलवार की रात न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन पहले पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। आसमान में पिछले दो दिनों से छाए हल्के बादलों की वजह से दिन का भी तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को भी तापमान 25 के ऊपर ही जाने का अनुमान है। हालांकि सुबह व शाम की ठंड बनी हुई है। धूप सुहावनी लग रही है। लोग अधिक से अधिक समय धूप में गुजारने की कोशिश कर रहे हैं।
सुबह हवा नहीं चलने से मिली राहत
मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर में मंगलवार को अधिकतम पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सोमवार की रात न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस था, जो मामूली सुधार के साथ सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। सुबह हवा नहीं चलने की वजह से लोगों ने राहत ली। सुबह आर्द्रता 87 प्रतिशत था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। 26 से फिर मौसम में परिवर्तन आएगा।
अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
अधारताल मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक दुर्बल पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान के आसपास समुद्र तल से 2.1 किमी व 3.1 किमी की ऊंचाई के मध्य एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। वहीं विषुवतीय हिंद महासागर क्षेत्रों में तथा दक्षिणी बांग्लादेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं। 26 दिसंबर से पहाड़ी क्षेत्रों में अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है।