महाराष्ट्र के किसानों का दिल्ली कूच: कृषि कानून के विरोध में 100 से ज्यादा वाहनों से निकले 3000 किसान, 6 तस्वीरों में देखिए

महाराष्ट्र के किसानों का दिल्ली कूच: कृषि कानून के विरोध में 100 से ज्यादा वाहनों से निकले 3000 किसान, 6 तस्वीरों में देखिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 3000 Farmers, Who Came Out Of More Than 100 Vehicles In Protest Against The Agricultural Law, See In 6 Pictures

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्यप्रदेश6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

21 दिसंबर को नासिक से किसान दिल्ली के किसान आंदोलन में शामिल होने निकले हैं।

महाराष्ट्र के नासिक से करीब 3000 हजार किसान 100 से ज्यादा वाहनों से दिल्ली कूच कर गए हैं। ये किसान 21 दिसंबर को निकले थे। ये लोग 25 दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर कृषि कानून का विरोध कर रहे किसान आंदोलन में शामिल होंगे। बुधवार को इन किसानों का मध्यप्रदेश की सीमा नेशनल हाइवे क्रमांक 3 पर सेंधवा में बड़ी बिजासन में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर और उनके समर्थकों ने स्वागत किया।

अखिल भारतीय किसान महासभा के डॉक्टर अजीत नवले ने बताया कि करीब 3000 किसान अलग-अलग रूट से दिल्ली गए हैं। सभी 25 दिसंबर को पहुंचकर किसान आंदोलन में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का कृषि कानून किसान विरोधी है। इसमें कई खामियां हैं। सभी किसान राशन का सामान साथ लेकर निकले हैं। जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी किया जा रहा है। यात्रा के यहां पहुंचते ही सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। स्वागत के बाद मेधा पाटकर भी उनके साथ हो लीं।

वाहनों से सैकड़ों किसान महाराष्ट्र के नासिक से दिल्ली जा रही हैं।

वाहनों से सैकड़ों किसान महाराष्ट्र के नासिक से दिल्ली जा रही हैं।

बुधवार को मध्यप्रदेश की सीमा पर नेशनल हाइवे क्रमांक 3 पर वाहनों की कतार लग गई।

बुधवार को मध्यप्रदेश की सीमा पर नेशनल हाइवे क्रमांक 3 पर वाहनों की कतार लग गई।

हाइवे पर नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने समर्थकों के साथ किसान यात्रा का स्वागत किया।

हाइवे पर नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर ने समर्थकों के साथ किसान यात्रा का स्वागत किया।

मेधा पाटेकर ने केंद्र सरकार के कृषि कानून को किसान विरोधी बताया।

मेधा पाटेकर ने केंद्र सरकार के कृषि कानून को किसान विरोधी बताया।

नर्मदा बचाओ आंदोलन के लोगों ने अनोखे अंदाज में किसान यात्रा का स्वागत किया।

नर्मदा बचाओ आंदोलन के लोगों ने अनोखे अंदाज में किसान यात्रा का स्वागत किया।

नर्मदा बचाओ आंदोलन के लोगों ने भी केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।

नर्मदा बचाओ आंदोलन के लोगों ने भी केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाए।



Source link