लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार: विकास बनकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी वसीम को पुलिस ने बड़नगर से किया गिरफ्तार, पुलिस जीप में पीड़िता ने आरोपी को पीटा

लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार: विकास बनकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी वसीम को पुलिस ने बड़नगर से किया गिरफ्तार, पुलिस जीप में पीड़िता ने आरोपी को पीटा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • While Going For Medical, The Victim Beat Up The Accused, Called And Told The Workers Of The Hinduist Organization Come To The Hospital, Take Out The Procession

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गिरफ्तारी के बाद महिला थाने में जाता आरोपी वसीम उर्फ विकास (भूरे रंग की जैकेट में)।

  • पीड़िता ने फोन कर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं से कहा अस्पताल आ जाओ जुलूस निकालेंगे
  • महिला थाना पुलिस ने स्थिति संभाली और कोतवाली का बल बुलाया
  • हिदायत दी तो फिर कोई अस्पताल नहीं आया

उज्जैन के मुनि नगर में रहने वाली 35 वर्षीया महिला के साथ विकास बनकर दुष्कर्म करने वाले वसीम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय पुलिस की गाड़ी में पीड़िता ने वसीम की घूसों से पिटाई कर दी। इतना ही पीड़िता ने हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को फोन कर जिला अस्पताल पहुंचने को कहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी ने सेंट्रल कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल बुला लिया। पुलिस की सख्ती को देखते हुए कोई भी अस्पताल नहीं आया।

यह है मामला

मुनिनगर निवासी महिला ने बड़नगर में रहने वाले वसीम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि वसीम उसे शादी का झांसा देकर एक साल से ज्यादा समय तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अपना नाम वसीम के बजाए विकास बताया। एक दिन उसके पर्स से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से पता चला कि वह विकास नहीं वसीम है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में वसीम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई।

20 दिसंबर को पुलिस से बचकर भाग निकला था वसीम

पुलिस ने वसीम को बड़नगर के कोर्ट चौराहे से बुधवार की सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। इससे पहले वह 20 दिसंबर को पुलिस से बचकर भाग निकला था। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली थी कि वसीम बड़नगर में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा है। खबर मिलते ही पुलिस ने पीड़िता को लेकर शाम को दबिश दी। पुलिस की जीप देखते ही वसीम मुंह पर कपड़ा बांधकर और जैकेट पहन कर सड़क किनारे धीरे-धीरे जाने लगा। इसी बीच पीड़िता ने उसे पहचान लिया। पुलिस ने जैसे ही गाड़ी घुमाई वैसे ही वसीम दौड़ लगाते हुए खेतों से होता हुआ भाग निकला।

मैंने हमेशा अपना सही नाम बताया था

वसीम ने पुलिस को दिए बयान में महिला से संबंधों को स्वीकारा है। यह भी कहा कि मैंने कभी अपना नाम विकास नहीं बताया। हमेशा अपना सही नाम वसीम ही बताया। महिला झूठ बोल रही है। इसे सांप्रदायिक रंग देना चाहती है।



Source link