सनबीम की किचन, रेस्टोरेंट सील: खाने लायक नहीं था पनीर, डेढ़ लाख जुर्माना भी नहीं भरा, फूड लाइसेंस निरस्त, अब नहीं खुल पाएगा रेस्टोरेंट

सनबीम की किचन, रेस्टोरेंट सील: खाने लायक नहीं था पनीर, डेढ़ लाख जुर्माना भी नहीं भरा, फूड लाइसेंस निरस्त, अब नहीं खुल पाएगा रेस्टोरेंट


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Paneer Was Not Able To Be Eaten, Even A Lakh And A Half Fine Was Not Paid, Food License Canceled, Restaurant Will Not Open Now

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीते डेढ़ साल में दो बार खाद्य नमूने हो चुके हैं फेल

  • जिला प्रशासन और फूड विभाग का छापा

शहर के सिटी सेंटर में होटल सनबीम के किचन और रेस्टोरेंट को प्रशासन ने बुधवार शाम सील कर दिया है। अब यहां रेस्टोरेंट का संचालन नहीं हो पाएगा। एक साल पहले पनीर का सैंपल लिया गया था जो कुछ समय पहले फेल हो गया। पनीर को खाने लायक नहीं माना गया है। इस पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। पर होटल प्रबंधन ने जुर्माना भी नहीं भरा और कोई जवाब भी नहीं दिया था। जिस पर बुधवार को टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की है।

शहर के बड़े होटल में शुमार सनबीम पर बुधवार शाम जिला प्रशासन, फूड विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इनका फूड लाइसेंस निरस्त करने के बाद सनबीम के रेस्टोरेंट और किचन को सील करने की कार्रवाई की गई है। ऐसा बताया गया है कि डेढ़ साल पहले सनबीम की किचन से कुछ खाद्य पदार्थो की सैंपलिंग की गई थी। जो मानक पर खरे नहीं उतरे थे। इसके बाद एक साल पहले फिर सनबीम की किचन से पनीर और अन्य खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए गए थे। इसकी रिपोर्ट हाल ही में आई है। किचन से मिला पनीर खाने लायक नहीं था। इसके बाद अपर कलेक्टर ने सनबीम के रेस्टोरेंट पर डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। पर होटल के प्रबंधक दीपक राजपूत, विनोद बघेल, अनिल बघेल, राजेन्द्र, उपेन्द्र बघेल ने यह जुर्माना की राशि नहीं भरी। साथ ही जुर्माना आदेश पर स्टे भी नहीं लिया और कोई जवाब भी पेश नहीं किया। इस पर बुधवार को जिला प्रशासन और फूड विभाग ने एक साथ सनबीम पहुंचकर किचन और रेस्टोरेंट सील कर दिया है।



Source link