सीसीटीवी फुटेज: घर के सामने खड़ा चार पहिया वाहन चोरी

सीसीटीवी फुटेज: घर के सामने खड़ा चार पहिया वाहन चोरी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम बाड़ी में घर के सामने खड़ा चार पहिया वाहन अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। जानकारी के अनुसार बाड़ी के पवन पिता निर्मलसिंह तोमर ने सोमवार की रात घर के सामने वाहन (एमपी10-बीए-3527) खड़ा किया था। रात 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात लोग वाहन ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू की है। ग्रामीणों ने कहा 1975 में पुलिस चौकी स्थापित हुई थी। लेकिन अब तक चार पहिया वाहन नहीं है। चौकी से पीपलगाेन, मुलठान, सालाखेड़ी, बाड़ी, कमोदवाड़ा, डेडगांव, दुर्गापुर आदि 36 गांव जुड़े है। इन क्षेत्र में घटनाएं होेने पर पुलिस समय पर नहीं पहुंच पाती। पुलिस को दोपहिया वाहन से गश्त आदि भी करना पड़ती है। पुलिस चौकी पर स्टॉफ की भी कमी है। इससे कपास, मोटर पंप तार आदि चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही है। चौकी प्रभारी शरद पाटिल ने कहा आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link