Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरदा4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरदा। विरोध के दौरान छात्रों को समझाइश देती हुईं प्रभारी प्राचार्य।
- छात्राें ने 13 मांगाें काे लेकर प्राचार्य कक्ष के बाहर एक घंटे दिया धरना, जमकर की नारेबाजी
- प्राचार्य का जवाब : छात्र लिखित में आवेदन दें, ताे किस्तों में फीस ली जाएगी
स्वामी विवेकानंद शासकीय काॅलेज में समस्याओंं काे लेकर छात्राें ने मंगलवार दोपहर काे प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दिया। करीब एक घंटे तक नारेबाजी की। इसके बाद पहुंची प्रभारी प्राचार्य डाॅ. प्रभा साेनी से अव्यवस्थाओंं काे लेकर सवाल-जवाब किए।
छात्राें ने कहा कि गावाें से आने वाले विद्यार्थियों के स्कॉलरशिप के फार्म जमा नहीं हाे रहे हैं। उन पर पूरी फीस जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, इससे वे परेशान हैं। वहीं सैनिटाइजन नहीं हाेने अाैर साेशल डिस्टेंसिंग के नियम के पालन नहीं हाेने का आराेप लगाया गया।
प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों पर फीस जमा करने का काेई दबाव नहीं है। उन्हें किस्तों में फीस जमा करने के लिए आवेदन देना हाेगा। इसके बाद भी छात्र धरने पर डटे रहे। प्रभारी प्राचार्य ने 13 में से 12 मांगाें का 8 दिन में निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राें ने आंदाेलन समाप्त किया। अभाविप के छात्राें ने कहा कि तय समय में समस्याओंं का निराकरण नहीं हुआ ताे कलेक्टोरेट में धरना दिया जाएगा।
सक्रिय हाेगी अनुशासन समिति, ड्रेस काेड का निर्णय जनभागीदारी समिति में हाेगा
छात्राें ने मांग की जनवरी से नया सत्र शुरू हाेगा। लेकिन कैमेस्ट्री, बायाे लैब, कंप्यूटर लैब अव्यवस्थित है। वर्तमान में काॅलेज में काेई भी बिना राेक-टाेक आ-जा सकता है। इसके लिए अनुशासन समिति काे सक्रिय किया जाए। एनसीसी, एनएसएस व खेल गतिविधियां शुरू की जाए। बाेर्ड पर याेजनाओं व प्रभारियों की जानकारी चस्पा की जाए।
छात्राें के लिए ड्रेस काेड लागू किया जाए। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. साेनी ने कहा कि 8 दिन में व्यवस्था सुधार दी जाएगी। ड्रेस काेड लागू करने का निर्णय जनभागीदारी समिति की बैठक में हाे सकेगा।
राजनीतिक षड़यंत्र में नहीं लगाया नए गेट निर्माण के भूमिपूजन का पत्थर
स्वामी विवेकानंद काॅलेज में अभाविप के जिला संयोजक भूपेंद्र ताेमर, सुमंत बाष्ट ने कहा कि राजनीतिक षड़यंत्र के तहत नए गेट का भूमिपूजन का पत्थर अब तक नहीं लगा गया है। वर्ष 2018 में तत्कालीन विधायक व वर्तमान कृषि मंत्री ने नए गेट निर्माण के लिए भूमिपूजन किया था।
इसी तरह काॅलेज का बगीचे का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर है। लेकिन पत्थर गायब है। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. साेनी ने कहा कि 8 दिन में भूमिपूजन का पत्थर लगा दिया जाएगा। सफाई, पेयजल व लैब की व्यवस्था दुरूस्त कर दी जाएगी।
सैनिटाइजर खत्म, छात्र-छात्राएं हाे सकते हैं संक्रमित
धरने पर बैठे छात्राें ने प्रभारी प्राचार्य से सवाल-जवाब किए। इस दाैरान प्राचार्य ने मास्क नहीं लगाने पर छात्राें काे पहले समझाइश दी। इसके बाद छात्राें ने समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि सैनिटाइजर खत्म हाे चुका है। सत्यापन के लिए छात्र काॅलेज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं।
साेशल डिस्टेंसिंग भी नहीं रखी जा रही है। विद्यार्थी संक्रमित हाे सकते हैं। काॅलेज के सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। अप्रिय घटना हाेने पर काैन जिम्मेदार हाेगा। प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि मशीन में सैनिटाइजर डाला गया था, खत्म हाे गया हाेगा। पुन: सैनिटाइजर रखा जा रहा है। काेविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। काॅलेज में निर्माण चल रहा है। इसके चलते कैमरे बंद किए हैं।