Kisan Andolan: MP के मंत्री का तंज- राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि आलू जमीन के नीचे होता है या ऊपर

Kisan Andolan: MP के मंत्री का तंज- राहुल गांधी को यह भी नहीं पता कि आलू जमीन के नीचे होता है या ऊपर


राहुल गांधी. (PTI Photo/Vijay Verma)

नए कृषि कानून (Agriculture Law) वापस लेने की मांग को लेकर किए जा रहे इस प्रदर्शन को लेकर देशभर में राजनीति (Politics) गर्म है.

भोपाल. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) व सीमावर्ती इलाकों में किसानों (Farmer) का आंदोलन (Protest) 27 दिनों से लगातार जारी है. नए कृषि कानून (Agriculture Law) वापस लेने की मांग को लेकर किए जा रहे इस प्रदर्शन को लेकर देशभर में राजनीति (Politics) गर्म है. आंदोलन के समर्थन और विरोध दोनों को लेकर नेताओं की बयानबाजी जारी है. कोई आंदोलन को सही तो कोई गलत बता रहा है. कांग्रेस किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रही है. इसी बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा ​है कि कांग्रेस नेता कमलनाथ, जो 15 महीनों में कभी किसान के खेतों में नहीं गए, वे ट्रैक्टर की सवारी करेंगे. राहुल गांधी, जिन्होंने ‘सोफा-कम-ट्रैक्टर’ चलाया, यह भी नहीं पता है कि आलू जमीन के ऊपर या नीचे बढ़ता है. मंत्री के इस बयान के बाद अब सियासी गलियारों में एक बार फिर से बयानबाजी शुरू होने की संभावना है.

कानून में काला क्या है?
एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘मैं समझ नहीं पा रहा था कि इन कृषि कानूनों में काला क्या है. यह ‘टुकडे-टुकडे गिरोह’ किसानों को भड़काने और गुमराह करने वाला है. अब तक, कोई भी ‘काले कानून’ की व्याख्या नहीं कर सका’.





Source link