अच्छी खबर, आसान हुआ सफर: ग्वालियर से अहमदाबाद के बीच हवाई सेवा शुरू, पहले दिन 62 यात्री गए और 50 आए

अच्छी खबर, आसान हुआ सफर: ग्वालियर से अहमदाबाद के बीच हवाई सेवा शुरू, पहले दिन 62 यात्री गए और 50 आए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Air Service Started From Gwalior To Ahmedabad, 62 Passengers Left And 50 Arrived On Day One

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद से ग्वालियर आने वाली पहली फ्लाइट से आए 50 यात्री

  • पहले अहमदाबाद से फ्लाइट आई, इसके बाद गई

ग्वालियर से अहमदाबाद गुजरात के लिए आने और जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। गुरुवार से दोनों शहरों के बीच स्पाई जैट ने हवाई सेवा शुरू की है। पहली उड़ान गुरुवार सुबह 10.30 बजे अहमदाबाद से ग्वालियर आई है। इसमें 50 यात्री आए हैं, जबकि ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए 11 बजे गई फ्लाइट में 62 यात्री रवाना हुए हैं। शहर के व्यापारियों ने इस सेवा के शुरू करने पर हर्ष जताया है।

ग्वालियर की हवाई सेवा में गुरुवार को एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्वालियर से गुजरात के अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइट स्पाई जैट ने शुरू की है्। इससे सबसे ज्यादा फायदा ऑटो मोबाइल और कपड़ों से जुड़े कारोबारियों को होगा। क्योंकि ऑटो मोबाइल और कपड़े का ज्यादातर काम अहमदाबाद में होता है। साथ ही समय भी बचेगा। क्योंकि अभी तक यह सफर काफी लंबा पड़ता था। गुरुवार सुबह शुरू की गई ग्वालियर से अहमदाबाद की हवाई सेवा का शहर के व्यापारियों का स्वागत किया है। पहली फ्लाइट अहमदाबाद से ग्वालियर के लिए सुबह 9.25 बजे चली थी जो सुबह 10.30 बजे ग्वालियर पहुंची। इसमें 50 यात्री अहमदाबाद से ग्वालियर आए हैं। इसके अलावा ग्वालियर से स्पाई जैट की फ्लाइट सुबह 11 बजे उड़ान भरी और 1.10 बजे अहमदाबाद पहुंची है। इसमें 62 यात्री ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए गए हैं।



Source link