आधी रात को लगी आग: उद्योगपुरी बुरादा फैक्टरी में 3 बजे चार दमकलों ने बुझाई; सुबह 10 बजे फिर भभक उठी

आधी रात को लगी आग: उद्योगपुरी बुरादा फैक्टरी में 3 बजे चार दमकलों ने बुझाई; सुबह 10 बजे फिर भभक उठी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Lessons Were Not Taken From The Fire That Started Six Years Ago, The Fire Started Again In Udyogpuri Burada Factory

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उद्योगपुरी बुरादा फैक्टरी में लगी आग को बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।

  • फायर अधिकारियों की चेतावनी के बाद भी नहीं लगवाया था आग बुझाने का संयत्र

मक्सी रोड स्थित उद्योगपुरी में बुधवार रात तीन बजे बुरादा फैक्टरी में आग लग गई। चार दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन गुरुवार सुबह 10 बजे फिर से आग भभक पड़ी। करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

उद्योगपुरी में केडी गेट निवासी मुर्तजा अली की एचबी ग्राइंडर के नाम से बुरादा फैक्टरी है। यहां से लकड़ी का बुरादा ग्राइंड कर अगरबत्ती फैक्टरियों को सप्लाई किया जाता है। मुर्तजा ने बताया कि बुधवार रात करीब 3 बजे ग्राइंडर मशीन चल रही थी। इसी बीच उसमें से धुंआ उठने लगा। जब तक मजूदर मशीन को बंद करते, तब तक लपटें निकलने लगीं। मुर्तजा का कहना था कि संभवत: मशीन गरम हो गई थी और उसमें से चिंगारी निकली हो। लपटें देख मजूदरों ने उद्योगपुरी में स्थित फायर ब्रिगेड के दफ्तर में सूचना दी। फायर अधिकारियों ने फौरन चार दमकल रवाना कर दी। दमकलों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।

फैक्टरी में लगे फायर एक्सटिंग्वशर एक्सपायर हो चुके हैं।

फैक्टरी में लगे फायर एक्सटिंग्वशर एक्सपायर हो चुके हैं।

सुबह फिर आग भभकी

मुर्तजा ने बताया कि गुरुवार सुबह मजदूर फैक्टरी में सफाई कर रहे थे, तभी करीब 10 बजे ढेर में फिर आग भभक उठी। खबर मिलते ही फायर कर्मी दमकल लेकर आ गए। एक घंटे तक में आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

छह साल पहले भी लगी थी आग

मुर्तजा ने बताया कि करीब छह साल पहले भी आग लग गई थी। एक फायरकर्मी ने बताया कि उस समय फायर अफसरों ने आग बुझाने का संयंत्र लगाने के लिए नोटिस भी दिया था। इसके बावजूद फैक्टरी में संयंत्र नहीं लगा। कुछ पुराने फायर एक्सटिंग्वशर ​​​​​​को दिखाते हुए मुर्तजा ने कहा कि संयंत्र तो लगे हैं।



Source link