Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीना7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बीना | भाजपा के वर्ग प्रशिक्षण शिविर में शामिल भाजपा कार्यकर्ता।
- भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, पहले दिन पांच सत्र हुए
भाजपा का नगर, ग्रामीण एवं भानगढ़ मंडल कार्यकर्ता का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को शास्त्री वार्ड स्थित शादी गार्डन में प्रारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन उदघाटन सत्र का शुभारंभ विधायक महेश राय ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
प्रथम सत्र के वक्ता विधायक महेश राय एवं अध्यक्ष करोड़ी लाल यादव रहे। सत्र को संबोधित करते हुए विधायक राय ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर हमारी पाठशाला है इसे शांति से सुना जाए, भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। अटल जी की सरकार ने प्रधानमंत्री सड़क योजना, किसान क्रेडिट कार्ड की योजना की जानकारी दी।
दूसरे सत्र के वक्ता सुनील समैया एवं अध्यक्ष जगन्नाथ वाधवानी रहे। सुनील समैया ने “हमारी कार्य पद्धती एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका” के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा का एक ही लक्ष्य है कि हमारा देश विश्व गुरु बने। भाजपा में कार्यकर्ता का सबसे बड़ा पद होता है चाहे वह मंत्री, सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी क्यों न हो।
तीसरे सत्र के वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं अध्यक्ष कुंवर सिंह ठाकुर रहे। गौरव सिरोठिया ने व्यक्तित्व विकास के विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता अपना दायित्व जिम्मेदारी से निभाता है।
चौथे सत्र के वक्ता वरिष्ठ नेता श्याम तिवारी एवं अध्यक्ष नत्थू सिंह यादव रहे। श्याम तिवारी ने “हमारा विचार परिवार” के विषय पर बोलते हुए कहा कि हिंदू समाज के बीच कोई बड़ा संगठन है तो वह स्वयं सेवक संघ है। उन्होंने संघ,उनकी शाखाओं एवं संघ के त्यौहारों के बारे में जानकारी दी।
पांचवें सत्र के वक्ता भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील तिवारी एवं अध्यक्ष शिवराज सिंह ठाकुर दादा भाई रहे। सुशील तिवारी ने “पिछ्ले 6 वर्षो में हुए अंत्योदयी प्रयत्न” के विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से वैचारिक एवं मानसिक रूप से तैयार कर रही है।
सीखने की प्रक्रिया निरंतर होती है। वर्ग की प्रस्तावना भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी ने प्रस्तुत की। प्रशिक्षण वर्ग का संचालन भूपेंद्र सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह ठाकुर, भानगढ़ मंडल अध्यक्ष मनीष राज पटेल, प्रशिक्षण व्यवस्थापक प्रदीप टडैया समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।