Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर का मौसम साफ होने और हल्की ठंड चलने से दिन में भी ठंडक महसूस हो रही है।
शहर में मौसम लगातार रंग बदल रहा है। तीन दिनों तक लगातार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने के बाद पिछले दो दिनों से पारा 10 डिग्री पर रुका हुआ है। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा होकर 28 डिग्री पर कायम है, लेकिन हवा चलने से ठंडक महसूस होती रही। 25 के बाद से तापमान में फिर गिरावट आना शुरू होगी।
9 डिग्री तक जा सकता है पारा
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अब ठंड जोर पकड़ेगी और रात का तापमान 9 डिग्री से भी नीचे जाने के आसार रहेंगे। बुधवार रात को भी हवा चलने से कंपकंपी महसूस हो रही थी। 2 से 3 किमी की गति से हवा चल रही थी। इस बार सीजन में न्यूनतम तापमान का निचला स्तर 9 डिग्री तक ही गया है। बीते दो साल में 6 डिग्री के स्तर तक तापमान चला गया था।