Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का पता लगते ही शहर में भी ब्रिटेन (यूके) से आए लोगों की स्क्रीनिंग बढ़ा दी गई है। इंदौर में एक महीने में 33 लोग ब्रिटेन से आए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर 30 लोगों के सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट गुरुवार को आएगी।
किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सैंपल दोबारा एनआईवी पुणे भेजेंगे। शेष चार यात्रियों में से एक का नाम दो बार लिखा था, वहीं एक ब्रिटेन लौट चुका है। सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है। इंदौर में आज 351 पॉजिटिव मिले और 4 की मौत हुई।
एक्सपर्ट- यह तेजी से फैलता है ज्यादा सतर्क रहें
नए स्ट्रेन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन यह कोरोना वायरस का म्यूटेशन ही है। बहुत तेज़ी से फैलता है, इसलिए अधिक सतर्क रहने व स्क्रीनिंग बढ़ाने की ज़रूरत है।
– डॉ. सलिल साकल्ले, एचओडी कम्यूनिटी मेडिसिन, एमजीएम कॉलेज
कई लोग लौट भी गए पता नहीं चला
नए स्ट्रेन के बारे में देर से पता चलने के कारण इस बीच कई लोग ब्रिटेन से आकर लौट भी गए। आसपास के जिलों में भी कुछ लोग आए हैं। बुधवार को जो सैंपल लिए वे भी रात 9 बजे लैब पहुंचे। जांच में 11 घंटे लगते हैं।