नया स्ट्रेन अलर्ट: यूके से लाैटने वाले 125 यात्रियाें की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली, 30 यात्रियों की जांच हुई, इंदौर में 5 दिसंबर को आखिरी बार आए थे यात्री

नया स्ट्रेन अलर्ट: यूके से लाैटने वाले 125 यात्रियाें की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली, 30 यात्रियों की जांच हुई, इंदौर में 5 दिसंबर को आखिरी बार आए थे यात्री


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस के नए स्ट्रेन की जानकारी के बाद इंदाैर सहित प्रदेशभर में यूके से आने वाले यात्रियाें की पड़ताल शुरू हाे गई। बुधवार को भाेपाल से 33 यात्रियों की सूची मिली थी। जिनमें से स्वास्थ्य विभाग ने 30 यात्रियाें की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए थे। स्वास्थ्य विभाग को अब तक दो लिस्ट मिली हैं, जिसमें 162 यात्रियों के नाम थे। इनमें से कुछ नाम रिपीट थे, जिनके मिलान के बाद 125 यात्री यूके से आना पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा 21 नवंबर से 23 दिसंबर तक आए हुए यात्रियों की लिस्ट हमें पिछले दो दिनों में ही दी गई है। उसी आधार पर हम शहर सहित आसपास के जिलों में यात्रियों से संपर्क कर रहे हैं। अब 93 यात्री ट्रैस हो चुके हैं। इनके सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 60 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। 5 दिसंबर को अंतिम बार यूके से यात्री इंदौर आए थे। ऐसे में हमें ट्रैक रिकार्ड 10 का देखना है, लेकिन लिस्ट के हिसाब से इन्हें इससे ज्यादा दिन बीत चुके हैं। सैंपल उनका लेना है, जो 10 दिन पहले आए हैं या जिनमें कोई लक्षण दिखाई दे रहे हों।

स्वास्थ्य विभाग को अब तक मिली यात्रियों की लिस्ट।

स्वास्थ्य विभाग को अब तक मिली यात्रियों की लिस्ट।

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडीसिन विभाग प्रमुख डीन डॉ. सलिल साकल्ले ने बताया कि इस नए स्ट्रेन को लेकर अभी किसी के पास कुछ ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह कोरोना वायरस का म्यूटेशन ही है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह बहुत तेज़ी से फैलता है। इसलिए नए वायरस को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। स्क्रीनिंग बढ़ाने की ज़रूरत है।

118 यात्रियों की लिस्ट

एरिया यात्री
एरोड्रम रोड 2
अन्नपूर्णा रोड 10
आजाद नगर 1
बाणगंगा 4
भंवरकुआं 10
छत्रीपुरा 1
छोटी ग्वालटोली 1
हीरा नगर 1
जूनी इंदौर 9
कनाडिया 4
खजराना 4
लसुडिय़ा 5
मल्हारगंज 1
एमजी रोड 5
महू 4
एमआईजी थाना 7
परदेसीपुरा 3
राजेंद्र नगर 2
राऊ 5
रूरल 6
तेजाजी नगर 2
तिलक नगर 11
तुकोगंज 10
विजय नगर 10



Source link