पीएम का संबोधन आज: विश्वभारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल

पीएम का संबोधन आज: विश्वभारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगे शामिल


  • Hindi News
  • Career
  • PM Modi To Address The Centenary Celebrations Of Vishwabharati University,Shantiniketan; Will Attend The Program Through Video Conferencing Today, At 11 Am

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 दिसंबर, गुरुवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में विश्व-भारती विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी शामिल होंगे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इस बारे में जानकारी देते हुए पीएम कार्यालय ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि प्रधानमंत्री देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक विश्व-भारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे से संबोधित करेंगे।

1921 में हुई यूनिवर्सिटी की स्थापना

इस संस्थान की स्थापना 1921 में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा की गई थी। विश्वभारती देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय भी है। साथ ही मई, 1951 में, संसद के एक अधिनियम के तहत विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और एक राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था। विश्वविद्यालय ने गुरुदेव टैगोर द्वारा विकसित शिक्षाशास्त्र का अनुसरण किया, जो धीरे-धीरे आधुनिक विश्वविद्यालय के प्रारूप में विकसित होता गया।



Source link