मध्यप्रदेश: हवाओं के कारण गर्माहट हो रही; दो दिन तक इसी तरह मौसम सामान्य के आसपास रहेगा, 27 के बाद आएगी ठंड

मध्यप्रदेश: हवाओं के कारण गर्माहट हो रही; दो दिन तक इसी तरह मौसम सामान्य के आसपास रहेगा, 27 के बाद आएगी ठंड


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Indore (Madhya Pradesh) Weather Report Today Update | MP District Wise Winter Weather Forecast News; Bhopal Jabalpur Gwalior Indor Dewas Hoshangabad

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल समेत प्रदेश में रात के पारे में बढ़ोतरी हुई है। भोपाल में यह 10.2 डिग्री पर पहुंच गया। भोपाल के आर्च ब्रिज पर उद्घाटन के पहले कलरफुल लाइट लगाई गई। फोटो- शान बहादुर

  • ग्वालियर और नौगांव में कोहरे के कारण सुबह दृश्यता 500 मीटर से कम रह गई
  • पचमढ़ी में अब भी रात का पारा 3 डिग्री पर ही अटका हुआ है

मध्यप्रदेश में बीते 5 दिन से मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। यह सिलसिला अभी दो दिन तक और रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के विदर्भ से सटे इलाकों में प्रति चक्रवात बना है। हवाएं दिन में दक्षिण-पूर्वी या पूर्वी रहती है। यह शाम आते-आते पश्चिम दिशा की ओर हो जाती है। यही हवा गर्माहट लेकर आती है, इसलिए तापमान बढ़ रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद 27 से ठंड का जोर रहेगा।

प्रदेश में लगभग अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन पचमढ़ी में अब भी रात का पारा 3 डिग्री पर ही अटका हुआ है। इसके अलावा ग्वालियर और नौगांव में गुरुवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता 500 मीटर तक रह गई।

अभी कोई सिस्टम नहीं है

मौसम विभाग के अनुसार अभी कोई सिस्टम नहीं है। मौसम शुष्क रहने के कारण हवाओं के रुख के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसके कारण अभी रात और दिन का पारा सामान्य के आसपास बना रहेगा। हालांकि 26 दिसंबर से हिमालयन क्षेत्रों में अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद ही मौसम में ठंडक की उम्मीद बन रही है।

पचमढ़ी और उमरिया में सबसे ज्यादा ठंड

बीती रात पचमढ़ी में 3 डिग्री सेल्सियस और उमरिया में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सागर में रात का पारा 12 डिग्री तक पहुंच गया। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। अधिकतम तापमान खंडवा में 30.5 डिग्री सेल्सियस और खरगौन में 30 डिग्री तक पहुंच गया। सिवनी में दिन का तापमान सबसे कम 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

चार महानगरों का न्यूनतम तापमान

शहर न्यूनतम तापमान
भोपाल 10.2
इंदौर 10.3
ग्वालियर 06.9
जबलपुर 07.2



Source link