गावस्कर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट पर भेदभाव का आरोप लगाया
सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार के में लिखे अपने आर्टिकल में कहा, ”आईपीएल प्लेऑफ के दौरान ही टी नटराजन पहली बार पिता बन गए थे. उन्हें यूएई से सीधे ऑस्ट्रेलिया ले जाया गया. उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टेस्ट सीरीज तक नेट गेंदबाज के रूप में उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रुकने के लिए कहा गया. टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले नटराजन कुछ कह नहीं सकते हैं क्योंकि वह नए खिलाड़ी हैं.”
गावस्कर ने कहा कि नटराजन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद ही जनवरी के तीसरे सप्ताह में घर वापस जा सकेंगे और अपनी बेटी को पहली बार देख सकेंगे. वहीं कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पहले टेस्ट के बाद ही वापस लौट गए. अगले तीन टेस्ट मैचों में कोहली की जगह अजिंक्य रहाणे कप्तानी करते हुए नजर आएंगे.इसके अलावा सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए रविचंद्रन अश्विन का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि सिर्फ एक टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के नहीं चलते अश्विन को अगले मैच से बाहर कर दिया जाता है जबकि स्थापित बल्लेबाजों के साथ ऐसा नहीं होता. अश्विन को अपनी बेबाकी की कीमत चुकानी पड़ रही है. गावस्कर ने कहा कि अगर मुझ पर विश्वास नहीं हो रहा है तो आप अश्विन और नटराजन से पूछ सकते हैं.
कोहली पर गावस्कर द्वारा सवाल उठाए जाने पर ट्विटर पर कई लोगों ने पूर्व भारतीय कप्तान की आलोचना की है. कई लोग सोच रहे हैं कि क्या क्रिकेट पंडित अनावश्यक रूप से कोहली पर सवाल उठा रहे हैं. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “गावस्कर से असहमत हूं. कोई भी नटराजन को नेट्स में गेंदबाजी करने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है. नटराजन को पता है कि यह उनके लिए मौका है. कोहली का वापस लौटना यह उनका व्यक्तिगत मसला है. क्रिकेट उनका पेशा है, जीवन का एक हिस्सा है, न कि उनका पूरा जीवन.”
Disagree with Gavaskar.
No one is forcing Natarajan to bowl in the nets. He realizes it’s a stepping stone for him.Kohli deciding to go back is a personal choice. Cricket is his profession, a part of life, not his entire life. If that renders him unfit to play, sure, fire him. https://t.co/cr1QUw3kGc— Kartikeya Tanna (@KartikeyaTanna) December 24, 2020
एक अन्य ट्विटर यूजर ने कहा, “कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के बराबर कद का आनंद लिया है. क्या उनके पास सचिन से सवाल करने की हिम्मत थी जब उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज को चुना.”
With all due respect to Gavaskar, Kohli enjoys the equivalent stature of Sachin Tendulkar in World Cricket, and he is an automatic selection, whenever he is available.. Did he have the guts to question Sachin, when he had opted out of several International series? #Natarajan https://t.co/U96qCP6yYb
— Satish (@perfect_indian) December 24, 2020
What rubbish does Sunil Gavaskar speak…doesn’t he realise, Rohit Sharma had also come home for birth of his child…always targeting kohli unnecessarily
— Jason Dsouza (@jdnats) December 24, 2020
यह भी पढ़ें:टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर, कहा-कोहली को छुट्टी मिल गई लेकिन नटराजन अभी तक बेटी को नहीं देख पाएIND vs AUS: विराट कोहली की पैटरनिटी लीव पर बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर, नेशनल ड्यूटी सबसे पहलेहालांकि कई लोगों ने स्पष्ट रूप से अपनी बात कहने के लिए गावस्कर की सराहना भी की है. क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि कोहली को एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथों शर्मनाक हार के बाद एक लीडर के रूप में टीम के साथ बने रहना चाहिए. भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी ने भी कहा है कि कोहली को टीम के साथ बने रहना चाहिए था. नेशनल ड्यूटी सबसे पहले है.
I think Sunil gavaskar is right which they wrote about in natarajan and virat kohliIn indian team, the rules and leaves are vary among different person or player
— Palak Parashar (@PalakParashar5) December 24, 2020
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जाना है. विराट कोहली की जगह केएल राहुल को टीम में शामिल किया जा सकता है. बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय टीम में कई बदलाव हो सकते हैं.