विवाद: मंदिर में ताला डालने का आराेप, दूसरा पक्ष बोला- दर्शन करने से नहीं राेका

विवाद: मंदिर में ताला डालने का आराेप, दूसरा पक्ष बोला- दर्शन करने से नहीं राेका


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खुरई21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • नायब तहसीलदार, एसआई ने पंचनामा बनाया, शर्मा वार्ड का मामला

बुधवार की सुबह शर्मा वार्ड स्थित मां शीतला माता मंदिर प्रांगण कछियाना मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हुई। श्रद्धालुओं ने आराेप लगाया कि मंदिर में पड़ाेस के व्यक्ति ने निजी संपत्ति बताकर ताला डाल दिया है, चबूतरे पर लगे पाैधे भी उखाड़ दिए हैं। जिससे श्रद्धालु परेशान हाे रहे हैं।

मामले की जानकारी हाेने पर नायब तहसीलदार अनिल नरवरिया, एसआई सत्येन्द्र सिंह भदाैरिया माैके पर पहुंचे। उन्हाेंने श्रद्धालुओं की बात सुनी, श्रद्धालुओं ने मंदिर में ताला डालने एवं मंदिर प्रांगण में आने से राेकने की बात कही। देव स्थान, चबूतरे काे 100 साल पुराना बताया।

पड़ाेस में रहने वाले व्यक्ति ने सिविल काेर्ट से भूमि निजी संपत्ति हाेने के कारण उनके कब्जे में हाेना बताया है। मंदिर में ताला भी डाला गया है। इसके बाद नायब तहसीलदार द्वारा पंचनामा बनाया गया। एक अन्य व्यक्ति की महिलाओं ने अभद्रता करने की शिकायत भी की।

नायब तहसीलदार ने कहा कि पंचनामा बना लिया है, श्रद्धालुओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। एसडीएम मनाेज चाैरसिया काे स्थिति से अवगत कराएंगे, उसके बाद जाे भी उचित निर्णय हाेगा, वह बताया जाएगा। श्रद्धालुओं ने एसडीएम काे भी ज्ञापन साैंपा।

दूसरे पक्ष से नितिन श्रीवास्तव ने बताया कि यह चबूतरा, मंदिर निजी संपत्ति में अाता है। इसका सिविल काेर्ट से निर्णय हुआ है। मंदिर में दर्शन के लिए किसी भी श्रद्धालुओं काे राेका नहीं गया है। मंदिर में ताला सुरक्षार्थ डाला जाता है।

मंदिर की अभी तक काेई समिति नहीं है, कुछ लाेग इसका लाभ लेते हैं। एसडीएम मनाेज चाैरसिया का कहना है कि श्रद्धालुओं के लिए मंदिर बंद नहीं हाेगा। दाेनाें पक्षाें काे सुनने के बाद निर्णय किया जाएगा। जांच की जा रही है। श्रद्धालु शांति बनाए रखते हुए मंदिर में दर्शन करें, किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति निर्मित न हाे।



Source link