हर दिन बदल रहा पारा अपनी चाल: धुंध के बाद खिली धूप, न्यूतनम तापमान कम रहने से रात को ठंड ने सताया

हर दिन बदल रहा पारा अपनी चाल: धुंध के बाद खिली धूप, न्यूतनम तापमान कम रहने से रात को ठंड ने सताया


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अलाव का सहारा लेकर ठंड से खुद को बचाते लोग

  • गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा है
  • बुधवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज हुआ था

हर दिन के साथ शहर में पारा अपनी चाल बदल रहा है। इससे कभी सर्दी रहती है तो कभी मौसम गर्म हो जाता है। गुरुवार को भी न्यूनतम तापमान नीचे गिरकर 6.9 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ है। 24 घंटे में 1.8 डिग्री तक पारा नीचे आया है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज हुआ था। अब अगले दो से तीन दिन में तापमान के नीचे जाने की संभावना है।

अंचल सहित शहर में तीन दिन से चढ़ रहा न्यूनतम तापमान अचानक नीचे आना शुरू हो गया है। गुरुवार के दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, लेकिन 8 बजे तक आसमान एक दम साफ हो गया और धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। पर रात को न्यूनतम तापमान गिरने से लोगों को ठंड का अहसास हुआ है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो गया है। इसका असर अगले 48 घंटे में शीत लहर के रूप में देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में पहाड़ों पर बर्फबारी होने के बाद पूरे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में ठंड का कहर बरसेगा। अभी तापमान गिरना शुरू हो गया है। आने वाले दो से तीन दिन में पारा लुढ़कर और नीचे जा सकता है। इससे मौसम ठंडा होगा और लोगों को ठंड का अहसास होगा।

कोहरा भी दिखाएगा अपना असर

अभी रात और सुबह के समय हल्की धुंध हैं पर कोहरा नहीं आया है। दो दिन बाद कोहरा भी आने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। मौसम विभाग की माने तो दो दिन बाद घना कोहरा छाने की संभावना बनी हुई है। जिससे जनजीवन प्रभावित होगा।

साढ़े आठ बजे पारा 8.6 डिग्री रहा

गुरुवार को रात को न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज होने के बाद सुबह 5.30 बजे तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया और दो घंटे बाद साढ़े आठ बजे तक यही पारा 8.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।



Source link