हिमालय की वादियों से आ रही ठंडी हवा: जबलपुर में सर्द हवाओं से छूट रही कंपकंपी, धूप भी लग रही गुनगुनी, अगले 48 घंटे में और चढ़ेगा पारा

हिमालय की वादियों से आ रही ठंडी हवा: जबलपुर में सर्द हवाओं से छूट रही कंपकंपी, धूप भी लग रही गुनगुनी, अगले 48 घंटे में और चढ़ेगा पारा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Shivering Due To Cold Winds In Jabalpur, Sunshine Also Lukewarm, Mercury Will Rise In The Next 48 Hours

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आसमान में हल्के बादल आ-जा रहे हैं

  • पश्चिमी विक्षोभ का मामूली असर, न्यूनतम और अधिकतम पारे में आंशिक वृद्धि

हिमालय की वादियों से टकराकर आ रही सर्द हवाओं ने सुबह-शाम कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम में ठंडक के साथ गलन बनी हुई है। रात से सुबह तक कोहरा पढ़ रहा है। इस बीच सबसे अधिक सर्दी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आंशिक असर मौसम पर पड़ा है। इसके चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। अगले 24 घंटे में इसका असर कुछ और बढ़ सकता है।
न्यूनतम पारा 7 के ऊपर पहुंचा
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। मंगलवार की रात पारा सात पर था। वहीं अधिकतम तापमान भी बुधवार को 25.9 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को यह 26 को पार कर सकता है। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने के चलते हुआ है। सुबह आर्द्रता 79 प्रतिशत थी। मौसम में इस मामूली उतार-चढ़ाव के बावजूद धूप में बैठना लोगों को राहत दे रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक देवेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव एक बार दिख रहा है। उत्तरी अफगानिस्तान के ऊपर कम दबाव का असर हिमालय क्षेत्र में पड़ने का अनुमान है। 26 दिसंबर से इसका असर अधिक दिखेगा। इसके बाद मौसम में परिवर्तन होगा। बुधवार को तेज धूप और पारा के सामान्य से दो डिग्री होना इसी का असर माना जा रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार आंशिक रहेगा। सर्दी से मामूली ही राहत मिलेगी।



Source link