होंडा की कारों पर 2 लाख 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.
नए साल पर मारुति, टाटा और महिेंद्रा के साथ होंडा ने भी कीमत (Price) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. लेकिन इससे पहले होंडा (Honda) ने ईयर एंडर पर अपनी कारों (Cars) पर विशेष ऑफर की घोषण की है. जिसमें आपको 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट (Discount) मिल सकता है.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 24, 2020, 1:59 PM IST
New Honda WR-V पर ऑफर – होंडा की WR-V कार की शुरुआती कीमत 8 लाख 49 हजार रुपये है. कंपनी इस कार पर आपको 40 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. जिसमें 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 15 हजारा रुपये एक्सचेंज ऑफर के तहत डिस्काउंट मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: होंडा की इस बाइक ने बनाया नया कीर्तिमान, इतने सालों में बिकी 90 लाख यूनिट
Honda Civic पर ऑफर – होंडा की Civic कार की शुरुआती कीमत दिल्ली एक्स-शोरूम 20 लाख 61 हजार रुपये है. वहीं इसका टॉप मॉडल 25 लाख 60 हजार रुपये का है. कंपनी की ओर से इस कार पर 2.5 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं. जिसमें कंपनी की ओर से पेट्रोल वेरिंएट पर 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और डीजल वेरिएंट पर 2 लाख 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट मिल सकता है.Honda Amaze पर ऑफर – होंडा की Amaze कार की शुरुआती कीमत दिल्ली एक्स-शोरूम 6 लाख 17 हजार रुपये है. वहीं इसका टॉप मॉडल 9 लाख 99 हजार रुपये का है. कंपनी की ओर से इस कार पर 37 हजार रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: होंडा ने बंद किया नोएडा प्लांट, CRV और CIVIC का उत्पादन थमा, सैकड़ों की नौकरी पर संकट
Honda City पर ऑफर – होंडा City कार की शुरुआती कीमत दिल्ली एक्स-शोरूम 10 लाख 89 हजार रुपये है. वहीं इसका टॉप मॉडल 14 लाख 64 हजार रुपये का है. कंपनी की ओर से इस कार पर 30 हजार रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा हैं.
Honda Jazz पर ऑफर – Honda Jazz की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख 57 हजार रुपये है. वहीं इसका टॉप मॉडल 11 लाख 10 हजार रुपये का है. कंपनी की ओर से इस कार पर 40 हजार रुपये तक का बेनिफिट दिया जा रहा हैं.
Honda Amaze Special Edition पर ऑफर- Amaze Special Edition की शुरुआती कीमत 7 लाख रुपये है. इस कार पर कंपनी की ओर से 27 हजार रुपये का बेनिफिट दिया जा रहा है.