BCCI ने युवा खिलाड़ियों के हक में लिया फैसला, IPL 2022 में आठ नहीं 10 टीमें लेंगी हिस्सा

BCCI ने युवा खिलाड़ियों के हक में लिया फैसला, IPL 2022 में आठ नहीं 10 टीमें लेंगी हिस्सा


अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की संचालन संस्था ने वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दो नई फ्रेंचाइजियों की एंट्री को स्वीकृति दे दी हैं, जिससे 2022 से 10 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा होगी.

एक अन्य बड़े फैसले में बीसीसीआई, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से स्पष्टीकरण के बाद क्रिकेट के टी20 प्रारूप को 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल करने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की दावेदारी का समर्थन करने को राजी हो गया है.

बोर्ड के सूत्र ने बताया, ‘दो नई टीमों को 2022 आईपीएल से शामिल किया जाएगा’.

यह भी फैसला किया गया कि सभी पुरुष और महिला प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के कारण घरेलू सीजन को देखते हुए उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा.

बीसीसीआई कई महीनों के विलंब के बाद जनवरी में सैयद मुश्ताक अली टी20 चैंपियनशिप के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है.

Photos:शादी के बाद पहली बार Yuzvendra Chahal और Dhanashree ने शेयर की तस्वीरें, देखें दोनों की Sizzling केमिस्ट्री

अन्य फैसलों में कांग्रेस के अनुभवी नेता राजीव शुक्ला को उत्तराखंड के माहिम वर्मा की जगह औपचारिक रूप से बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

यह भी पता चला है कि आम सभा ने आईसीसी बोर्ड में सौरव गांगुली के निदेशक के रूप में बकरार रहने के पख में फैसला किया है.

सचिव जय शाह वैकल्पिक निदेशक और वैश्विक संस्था की मुख्य कार्यकारियों की समिति में भारत के प्रतिनिधि होंगे.





Source link