BRTS हादसा: वीडियो में दिखा, स्कूटर सवार ने बिना हाथ दिए अचानक राइट साइड में मोड़ दी थी गाड़ी, कुछ देर जख्मी पड़े रहे थे युवती और एक्टिवा सवार

BRTS हादसा: वीडियो में दिखा, स्कूटर सवार ने बिना हाथ दिए अचानक राइट साइड में मोड़ दी थी गाड़ी, कुछ देर जख्मी पड़े रहे थे युवती और एक्टिवा सवार


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बीआरटीएस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में नजर आया कि युवक ने रॉन्ग साइड गाड़ी घुसा दी थी।

तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित बीआरटीएस पर सोमवार को हुए हादसे का वीडियो आखिरकार सामने आ गया है। घटना के वक्त स्कूटर वाले युवक ने अचानक टर्न लिया, जिससे युवती उससे टकरा गई थी। जब हादसा हुआ तो कुछ देर तक दोनों सड़क पर ही पड़े रहे। बाद में एक रिक्शा चालक रुका। फिर कुछ लोग दौड़कर पहुंचे थे। पुलिस ने भी स्कूटर (एमपी 09 एल एल 4380) के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवती अपनी दिशा में सही लेन पर चल रही है, लेकिन अचानक स्कूटर वाले युवक ने बिना इंडिकेटर और बिना हाथ दिए चौराहे से 200 मीटर दूर ही रेलिंग की तरफ अपनी गाडी मोड़ ली। इससे ही हादसा हुआ था।

सीसीटीवी में नजर आया कि काफी देर दोनों सड़क पर ही पड़े हुए थे।

सीसीटीवी में नजर आया कि काफी देर दोनों सड़क पर ही पड़े हुए थे।

यह है मामला
पुलिस के अनुसार, 22 दिसंबर को इंद्रपुरी में रहने वाले ट्रांसपोर्टर जसमीत सिंह सलूजा की 19 वर्षीय बेटी तनिष्क ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के पास एक बीपीओ कंपनी में जॉब करने के लिए जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ था। युवती ने सोमवार दोपहर दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि वह मुंबई में लॉ में एडमिशन लेने वाली थी। उसका सिलेक्शन भी हो चुका था, लेकिन कोविड काल के कारण वह अगले साल जाना चाहती थी। इस साल खराब ना जाए, इसलिए वह बीपीओ में काम कर रही थी। रोज की तरह वह सोमवार को घर से 10.30 बजे निकली। करीब 15 मिनट बाद उसका एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। उसे लोगों ने ग्रेटर कैलाश अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link