Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीनाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
बीना | रिफाइनरी में हुई मॉक ड्रिल, वैकल्पिक परिदृश्य तैयार किया।
रिफाइनरी में आपातकालीन स्थिति की तैयारियों को परखने के लिए रिफाइनरी परिसर में मॉक डिल की गई। दोपहर 3.30 बजे रिफाइनरी बीडीटी क्षेत्र के आन साइड ब ऑफ साइड में वैकल्पिक परिदृश्य तैयार कर आग की सूचना दी । इसके बाद आपातकाल परिस्थिति की घोषणा की गई।
घोषणा होते ही रिफाइनरी के मुख फायर स्टेशन से आग बुझाने वाले वाहन दमकल और दमकल कर्मियों का दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। घटना को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बड़ी आपदा की घोषणा कर दी।इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई और सहयोग की बात की गई।